खबर
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 5:19 pm
शेयर करें:
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक कोटड़ी निवासी जाहिद खान से जुड़ी करीब 1.90 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति को सफेमा और NDPS एक्ट के तहत फ्रीज किया गया है।

संपत्तियों को फ्रीज करने का आदेश जारी किया
भारत सरकार की सक्षम प्राधिकारी (SAFEMA एवं NDPS एक्ट) ने पुलिस की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए संपत्तियों को फ्रीज करने का आदेश जारी किया। आदेश मिलने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित संपत्तियों पर जब्ती के बोर्ड लगाए हैं।

पुलिस ने संपत्तियों का प्रस्ताव सफेमा कोर्ट भेजा था
पुलिस के अनुसार एसपी विशाल जांगीड़ और एएसपी जयदेव सियाग के निर्देशन में अरनोद थाना प्रभारी शिवलाल मीणा की टीम ने जाहिद खान की संपत्तियों की जानकारी जुटाकर प्रस्ताव तैयार किया था। इसे सफेमा कोर्ट, मुंबई भेजा गया था।

सक्षम प्राधिकारी से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित संपत्तियों पर फ्रीजिंग/जब्ती संबंधी बोर्ड लगाए।

ब्राउन शुगर, अफीम और डोडाचूरा तस्करी के मामले
पुलिस के मुताबिक जाहिद खान लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में आरोपी रहा है।

उसके खिलाफ मध्यप्रदेश और राजस्थान में मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2011 में मंदसौर जिले के अफजलपुर थाने में 841 किलो डोडाचूरा जब्ती का मामला दर्ज हुआ था।

इसके अलावा वर्ष 2023 में अरनोद थाने में 70 ग्राम ब्राउन शुगर और एक अन्य मामले में 40 ग्राम अफीम तथा 14.13 लाख रुपए की जब्ती से संबंधित केस दर्ज हुआ था।

इन संपत्तियों पर हुई कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक फ्रीज की गई संपत्तियों में शामिल हैं। ग्राम बेड़मा: खसरा नंबर 525 की आबादी भूमि पर बना करीब 85 लाख रुपए का मकान।

बेड़मा: चरनोई और खातेदारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे से बनाया गया करीब 90 लाख रुपए का फार्म हाउस और गोट फार्म।

क्रेटा कार: वर्ष 2023 में जाहिद के बेटे नावेद खान के नाम खरीदी गई करीब 15 लाख रुपए की कार।

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई जारी
पुलिस इन दिनों ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

इसी अभियान के तहत तस्करी से अर्जित संपत्तियों की जानकारी जुटाकर कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें फ्रीज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

संबंधित समाचार

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

16 minutes ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

23 minutes ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

33 minutes ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

42 minutes ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 1 hour ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 1 hour ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 1 hour ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 1 hour ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 1 hour ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 2 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 2 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 2 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 2 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

about 2 hours ago
आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां
Top News

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

about 2 hours ago
आज से गांवों तक सफर होगा सुगम
Top News

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

about 2 hours ago
पड़ोसी देशों में फिर घमासान
Top News

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

about 2 hours ago
बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज
Top News

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!