स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ: 5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुकोगंज थाना पुलिस ने कंप्यूटर पार्ट्स चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उसी दुकान में कर्मचारी के तौर पर काम करते थे और उन्होंने मौका पाकर करीब 5 लाख रुपए कीमत के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी कर लिए। आरोपियों की निशानदेही पर फॉक्सकॉन कंपनी के कंप्यूटर पार्ट्स, इंटेल के प्रोसेसर और अन्य सामान बरामद किया गया है।
दुकान मालिक ने दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस के मुताबिक, तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित एलजी इन्फोसिस्टम के संचालक धर्मेंद्र मिश्रा ने दुकान से कंप्यूटर पार्ट्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ चोरी गए सामान की तलाश शुरू की।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक दो हार्ड डिस्क बेचने पहुंचा है। पुलिस ने हार्ड डिस्क के सीरियल नंबर की जांच की। दोनों के सीरियल नंबर Z52BQJ48 और Z9LBJQWR फरियादी की दुकान से चोरी हुई हार्ड डिस्क से मैच हो गए।
सीरियल नंबर ने खोला चोरी का राज
हार्ड डिस्क के सीरियल नंबर मिलते ही पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू की। जांच आगे बढ़ी तो चोरी का कनेक्शन दुकान के कर्मचारियों तक पहुंच गया। पुलिस ने मामले में अंकित और दीवान सिंह नेतराम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों से चोरी से जुड़े अहम सुराग मिले। इसके बाद उनकी निशानदेही पर दुकान से चोरी किए गए कंप्यूटर पार्ट्स बरामद किए गए।
फॉक्सकॉन के पार्ट्स और इंटेल प्रोसेसर बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फॉक्सकॉन कंपनी के कंप्यूटर पार्ट्स, इंटेल कंपनी के प्रोसेसर, हार्ड डिस्क समेत अन्य सामान बरामद किया है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है।
चोरी का माल खपाने वालों की भी तलाश
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि चोरी किए गए कंप्यूटर पार्ट्स को बेचने में किस-किस व्यक्ति की भूमिका थी और क्या चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में कोई अन्य नेटवर्क भी शामिल है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जता रही है।
संबंधित समाचार

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!