देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम: खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अनंत चतुर्दशी पर इंदौर की 103 साल पुरानी झांकी परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठी। शुक्रवार शाम झिलमिलाती झांकियों का कारवां शुरू हुआ तो शहर की सड़कों पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आकर्षक रोशनी से सजी झांकियां और अखाड़ों के करतब देर रात तक शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजवाड़ा पहुंचेंगे।
खजराना गणेश की झांकी का पूजन किया
चल समारोह की शुरुआत से पहले चिकमंगलूर चौराहे पर कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमायुक्त और पुलिस कमिश्नर ने खजराना गणेश की झांकी का पूजन किया। इसके बाद झांकियों का सिलसिला शुरू हुआ। खजराना गणेश की झांकी सबसे आगे रही।
हनुमान जी के स्वरूप ने खींचा ध्यान
चल समारोह में धार्मिक और आकर्षक झांकियां लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनीं। छोटा गणपति मंदिर की झांकी में भगवान हनुमान को हवा में उड़ते हुए दिखाया गया।
इसमें सुरसा के मुंह से बाहर निकलते हनुमान जी का दृश्य विशेष आकर्षण रहा। वहीं तिल्लौर खुर्द के अखाड़े के कलाकार बनेटी और अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ करतब दिखाते नजर आए।
ये झांकियां रहीं खास
इस बार चल समारोह में खजराना गणेश मंदिर, श्री शास्त्री कॉर्नर नवयुवक मंडल, इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और होप टेक्सटाइल समेत कई संस्थाओं की झांकियां शामिल हैं।
इसके अलावा कल्याण मिल, मालवा मिल, हुकुमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल और स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी की झांकियां भी चल समारोह का हिस्सा हैं।
नए स्वागत मंचों पर रोक
प्रशासन ने इस बार नए स्वागत मंचों को अनुमति नहीं दी है। केवल पुराने और परंपरागत स्वागत मंचों को ही अनुमति दी गई है। सभी मंचों की जांच की गई है और प्रत्येक मंच पर अधिकतम दो स्पीकर लगाने की अनुमति है।
हर झांकी के साथ पुलिस और ‘झांकी मित्र’
सुरक्षा व्यवस्था के तहत हर झांकी के साथ पुलिस टीम और ‘झांकी मित्र’ तैनात किए गए हैं। पूरे मार्ग पर CCTV कैमरों के साथ ड्रोन से निगरानी की जा रही है। झांकियों की लाइव लोकेशन भी ट्रैक की जा रही है।
बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की मदद के लिए करीब 10 ‘सुरक्षा घर’ बनाए जा रहे हैं। परिवार से बिछड़ने वाले बच्चों को पुलिस सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर परिजनों से मिलाने में मदद करेगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति दल की 6 टीमें भी तैनात रहेंगी।
शराब पीकर पहुंचने वालों की जांच
समारोह में नशे की हालत में पहुंचने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। शराब पीकर पहुंचने वाले लोगों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
indore.live पर देख सकेंगे झांकियों की लाइव लोकेशन
पुलिस ने झांकियों की लाइव लोकेशन देखने की सुविधा भी शुरू की है। लोग indore.live पोर्टल के माध्यम से चल समारोह में शामिल झांकियों की स्थिति की जानकारी ले सकेंगे।
ट्रैफिक के लिए थ्री-लेयर व्यवस्था
लाखों लोगों की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के लिए थ्री-लेयर ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। प्रमुख डायवर्जन पॉइंट, पार्किंग स्थलों और वैकल्पिक मार्गों पर पुलिस बल तैनात है।
अधिकारी अपने-अपने सेक्टर में लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था पर नजर रखेंगे। जरूरत पड़ने पर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। यातायात DCP राजेश त्रिपाठी ने DRP लाइन चौराहा और राजवाड़ा सहित प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर अधिकारियों को डायवर्जन, पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर निर्देश दिए हैं।
झांकियों और अखाड़ों के मूल्यांकन के लिए समितियां
चल समारोह में शामिल झांकियों और अखाड़ों के मूल्यांकन के लिए दो अलग-अलग निर्णायक समितियां बनाई गई हैं। दोनों समितियों के संयोजक उप संचालक जनसंपर्क पुष्पेंद्र वास्कले रहेंगे।
समितियां झांकियों और अखाड़ों का निर्धारित मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन करेंगी। शहर में देर रात तक झांकियों का सिलसिला जारी रहेगा और राजवाड़ा सहित पूरे झांकी मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ रहने की संभावना है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!