खबर
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली: निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 5:28 pm
शेयर करें:
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के मुरार इलाके में शुक्रवार दोपहर एक युवक पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। ऋषि गालव स्कूल के पास हुई वारदात में दो गोलियां लाखन शर्मा की जांघ और पैर में लगीं। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए कार से मौके से भाग निकले।

मकान का निर्माण देखने जा रहा था लाखन
महाराजपुरा के विजय नगर स्थित लक्ष्मी विहार कॉलोनी में रहने वाला लाखन शर्मा, पिता अखिलेश शर्मा, मुरार के लाल टिपारा क्षेत्र में बन रहे अपने नए मकान का काम देखने के लिए निकला था।

बताया जा रहा है कि ऋषि गालव स्कूल के पास पहुंचते ही पीछे से एक कार उसके करीब आकर रुकी। कार में बैठे बदमाशों ने अचानक लाखन पर गोलियां चला दीं। हमला पीछे की तरफ से होने के कारण वह हमलावरों को पहचान नहीं सका।

घायल होने के बाद लाखन मौके पर गिर पड़ा
फायरिंग में घायल होने के बाद लाखन मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। शुरुआत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से जेएएच ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हालांकि, बाद में परिजन उसे दूसरे अस्पताल में लेकर चले गए।

आपराधिक रिकॉर्ड के चलते पुरानी रंजिश का एंगल
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घायल लाखन शर्मा के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। इसी वजह से पुलिस इस हमले को पुरानी दुश्मनी या आपसी गैंग विवाद से जोड़कर भी जांच कर रही है।

पुलिस अब लाखन के पुराने विवादों, दुश्मनी और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है, ताकि हमले के पीछे की वजह और आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध कार
वारदात के बाद मुरार थाना पुलिस ने घटनास्थल के साथ आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालना शुरू कर दिया है। जांच के दौरान एक जगह संदिग्ध कार कैमरे में दिखाई दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने टीमें लगाईं
मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल के मुताबिक ऋषि गालव स्कूल के पास एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है। घायल का इलाज कराया जा रहा है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं।

संबंधित समाचार

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

16 minutes ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

23 minutes ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

33 minutes ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 1 hour ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 1 hour ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 1 hour ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 1 hour ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 1 hour ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 1 hour ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 2 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 2 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 2 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 2 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

about 2 hours ago
आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां
Top News

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

about 2 hours ago
आज से गांवों तक सफर होगा सुगम
Top News

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

about 2 hours ago
पड़ोसी देशों में फिर घमासान
Top News

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

about 2 hours ago
बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज
Top News

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!