खबर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर: नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 6:17 pm
शेयर करें:
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सड़क और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है।

प्रस्तावित मार्ग की जद में आने वाले मकानों और अन्य निर्माणों को हटाया जा रहा है।

मकान के कुछ हिस्से को हटाया जाएगा
इसी कार्रवाई की चपेट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी आ रहा है। सड़क विस्तार के लिए मकान के कुछ हिस्से को हटाया जाएगा।

उनकी बड़ी बहन और नगर निगम सभापति कलावती यादव का घर भी प्रभावित होने वाली इमारतों में शामिल है।

730 मीटर लंबे मार्ग को किया जाएगा चौड़ा
नगर निगम की योजना के तहत खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक सड़क का विस्तार प्रस्तावित है।

करीब 730 मीटर लंबे इस मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर 15 मीटर की जानी है। नगर निगम के सर्वे के अनुसार सड़क चौड़ीकरण की सीमा में कुल 272 इमारतें आ रही हैं।

इनमें मुख्यमंत्री का पैतृक मकान और उनकी बहन कलावती यादव का घर भी शामिल है।

प्रभावित मकानों पर लगाए गए लाल निशान
चौड़ीकरण के लिए नगर निगम की टीम ने प्रभावित संपत्तियों की नपती पूरी कर कई मकानों पर लाल निशान लगाए हैं।

मुख्यमंत्री के परिवार की ओर से भी कहा गया है कि शहर के विकास और सिंहस्थ की तैयारियों को देखते हुए उन्हें मकान के प्रभावित हिस्से को हटाए जाने पर आपत्ति नहीं है।

1974 में दादा ने बनवाया था मकान
परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव का पैतृक मकान उनके दादा रामचंद्र यादव ने 1974 में बनवाया था।

इसी घर में परिवार की अगली पीढ़ी का बचपन बीता। परिवार में पूनमचंद्र यादव और शंकरलाल यादव के साथ अन्य सदस्य भी इसी मकान से जुड़े रहे हैं।

पूनमचंद्र यादव के पांच बच्चों में नंदलाल यादव, नारायण यादव, मोहन यादव, ग्यारसी बाई और कलावती यादव शामिल हैं।

अभी परिवार का कोई सदस्य यहां नहीं रहता
पैतृक मकान में परिवार का कोई सदस्य स्थायी रूप से नहीं रह रहा है। परिजनों के रहने की व्यवस्था दूसरी जगह है, हालांकि उनका घर पर आना-जाना बना रहता है।

सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम की कार्रवाई पर परिवार की ओर से किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई गई है।

मकान की नपती के बाद लाल निशान लगाए जा चुके हैं और आगे की कार्रवाई की तैयारी है।

कलावती यादव बोलीं- विकास कार्य में भेदभाव नहीं होना चाहिए
नगर निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक प्रस्तावित सड़क विस्तार में उनका पैतृक मकान भी प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रहने वाले सभी लोग उनके परिवार के समान हैं और विकास कार्य में किसी के साथ राजनीतिक, धार्मिक या अन्य आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों की संपत्तियां प्रभावित हो रही हैं, उनकी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

उनके मुताबिक स्थानीय लोग भी चौड़ीकरण के काम में सहयोग कर रहे हैं।

भाजपा नेता का मकान भी चौड़ीकरण की जद में
भाजपा नगर महामंत्री जगदीश पांचाल ने भी बताया कि प्रस्तावित सड़क विस्तार के कारण उनका मकान प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसे देखते हुए उन्हें चौड़ीकरण की कार्रवाई पर कोई आपत्ति नहीं है।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 1 hour ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 1 hour ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 2 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 2 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 2 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 2 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 2 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 3 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 3 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 3 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 3 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 3 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 3 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 3 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 3 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 3 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 4 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!