घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
KHULASA FIRST
संवाददाता

हेमंत उपाध्याय 99930-99008, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आज गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद जब घाट से लौटकर घर का दरवाजा खुलेगा, तो पहली नजर सीधे पूजा की चौकी पर जाएगी। करीब दो सप्ताह तक जहां रोशनी का एक पूरा दायरा सिमटा हुआ था, वहां आज कुछ बिखरे हुए अक्षत (चावल) नजर आएंगे, लकड़ी पर बैठा गुलाल का हल्का लाल आवरण, सूखती दूर्वा की एक पत्ती और बुझी हुई बाती का काला सिरा भी दिखाई देगा। चौकी वही है, घर की दीवारें भी वही हैं, लेकिन घर की ‘आवाज’ और उसका ‘सुर’ बदल गया है।
बाहर ढोल थम चुके हैं। गलियों में उड़ता अबीर-गुलाल जमीन पर बैठ चुका है। जिन पैरों ने घाट तक नाचते हुए राह नापी थी, वे अब घर की सीढ़ियां बहुत भारी कदमों से चढ़ रहे हैं। कोई किसी से कुछ नहीं कह रहा। बस, एक अनकहा सन्नाटा है और मन के किसी कोने में कौंधता एक छोटा-सा सवाल- आज शाम जब आरती का वक्त होगा, तब हम क्या करेंगे।
बीते 12 दिनों में घर का पूरा भूगोल और दिनचर्या बप्पा के इर्द-गिर्द सिमट गई थी। सुबह आंख खुलते ही ताजे फूलों और दूर्वा की फिक्र होती थी। शाम ढलते ही काम-काज छोड़ पूरा घर एक जगह जुट जाता था। बच्चे स्कूल का बस्ता फेंककर सीधे मंडप की ओर भागते थे।
जो पड़ोसी साल भर हाय-हेलो तक सीमित थे, वे बिना बुलाए आकर घंटों बैठ जाते थे। माटी की एक मूर्ति ने इतने दिनों के भीतर बिखरे हुए इंसानों को जोड़कर ‘परिवार’ बना दिया था। विसर्जन के बाद का यह खालीपन दरअसल उसी साथ‘’ के छूटने की टीस है।
इस पर्व का सबसे गहरा दर्शन यही है कि हम जिस आराध्य को इतने लाड़-प्यार से विराजित करते हैं, उसे अपने ही हाथों से जल की धाराओं को सौंप आते हैं। कोई इसे महज एक धार्मिक रस्म कह सकता है, लेकिन जिसने अपने कंधे पर बप्पा की मूर्ति का भार उठाया है और जिसके हाथों ने घाट के ठंडे पानी में उस माटी को पिघलते देखा है, वही जानता है कि वह कितना भारी क्षण होता है।
माटी से बने बप्पा माटी में ही लौट गए। जीवन का यह सबसे बड़ा दर्शन किसी भारी-भरकम प्रवचन से नहीं मिलता। यह उसी एक पल में समझ आ जाता है जब हाथ से मूर्ति छूटती है और पानी में सिंदूर की लाल लकीर तैरने लगती है, लेकिन यह उदासी किसी हार या शोक की नहीं है, जो हमारे भीतर कुछ गहरा छोड़ जाए, उसी का जाना खलता है। बप्पा इन दिनों में टूटते हुए रिश्तों को जोड़ गए, बच्चों को अपनी संस्कृति का स्वाद चखा गए और बड़ों को एक साथ बैठकर मुस्कुराना सिखा गए।
इसलिए सच तो यह है कि चौकी भले खाली दिख रही हो, पर घर खाली नहीं हुआ है। उसमें बप्पा का आशीर्वाद और उनकी उपस्थिति हमेशा के लिए दर्ज हो गई है।
रात को सोने से पहले उस खाली चौकी की तरफ एक बार फिर देखिएगा। वहां एक छोटा-सा दीया जलाकर रख दीजिए। उस खाली जगह को सन्नाटा नहीं, एक छोटी-सी लौ का साथ चाहिए और फिर हाथ जोड़कर मन ही मन वही कहिए, जो हर उदास, लेकिन उम्मीद से भरा दिल कहता है- अगले बरस तू जल्दी आ...।
संबंधित समाचार

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!