वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल: भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

4500 रुपए ऐंठने के बावजूद न रसीद मिली न साफ पानी, 311 ऐप पर की शिकायत को वापस लेने का बनाया दबाव, महापौर पुष्यमित्र एवं निगम प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 15, जोन 16 स्थित नाथ मोहल्ला, नया बसेरा गांधी नगर में पानी की व्यवस्था में गड़बड़ी और आम जनता से अभद्रता का खुलासा हुआ है। स्थानीय निवासी मिथुन गौलाना ने आरोप लगाया कि 31 मई को उन्होंने नया नर्मदा नल कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था।
वार्ड 15 की भाजपा पार्षद ममता सुभाष सुनेर के दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों के निर्देश पर उन्होंने आधार कार्ड, बिजली बिल, फोटो सहित 4500 रुपए जमा कराए। दफ्तर में मौजूद बुजुर्ग व्यक्ति के कहे अनुसार नल खुदाई करने आए ठेकेदार के व्यक्ति को यह पूरी राशि दे दी गई थी। हालांकि, भुगतान के महीनों बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई आधिकारिक रसीद नहीं दी गई।
इतना ही नहीं, 4500 रुपए का भुगतान करने के बाद भी नल से दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे क्षेत्र में बीमारियां फैल रही हैं। पीड़ित गौलाना के अनुसार दूषित पानी के इस्तेमाल से उनकी मासूम बच्ची लगातार उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गई है।
जब इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने नगर निगम के 311 ऐप पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई, तो नगर निगम अमला समस्या हल करने के बजाय शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगा। नगर निगम अधिकारियों का तर्क है कि उनके पास वैध भुगतान रसीद नहीं है, इसलिए इस नल कनेक्शन को अवैध मानते हुए काटने की चेतावनी दी जा रही है।
पीड़ित रहवासी जब इस समस्या के समाधान हेतु पुनः पार्षद ममता सुभाष सुनेर के कार्यालय पहुंचे, तो वहां कार्यरत तिवारी नामक कार्यकर्ता ने उनके साथ अभद्र भाषा में बातचीत की और विवाद पर उतारू हो गया। इस दौरान वहां मौजूद जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधियों द्वारा आम नागरिकों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाया गया।
रहवासियों के अनुसार, शहर के अन्य क्षेत्रों में नर्मदा नल कनेक्शन की फीस मात्र 1100 रुपए है, फिर भी वार्ड 15 में 4500 रुपए की वसूली की जा रही है। क्षेत्र के करीब 100 से अधिक परिवारों से इसी प्रक्रिया के तहत 4500-4500 रुपए वसूले गए हैं और किसी को भी रसीद जारी नहीं की गई है।
पीड़ित गौलाना ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आधिकारिक रसीद 1100 रुपए की है तो जनता से वसूले गए 4500 रुपए कहां जा रहे हैं और रसीद न देकर जनता को अवैध कनेक्शन के नाम पर क्यों प्रताड़ित किया जा रहा है। इस पूरे मामले में जब वार्ड 15 की पार्षद ममता सुभाष सुनेर से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल नंबर बंद मिला।
संबंधित समाचार

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!