खबर
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली: दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 5:54 pm
शेयर करें:
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लवकुश चौराहे पर निर्माणाधीन डबल लेयर फ्लाईओवर की दूसरी भुजा तय समय सीमा में तैयार नहीं हो सकी। शुक्रवार को संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

15 सितंबर तक पूरा करने की डेडलाइन तय की गई थी
इस दौरान काम अधूरा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के योजना कार्यपालन यंत्री की ओर से दूसरी भुजा का काम 15 सितंबर तक पूरा करने की डेडलाइन तय की गई थी।

वेतन में कटौती के निर्देश दिए
समय सीमा खत्म होने के 10 दिन बाद भी निर्माण पूरा नहीं होने पर अधिकारियों से जवाब मांगा गया था। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर संभागायुक्त ने दो कार्यपालन यंत्रियों के वेतन में कटौती के निर्देश दिए।

5 अक्टूबर तक पूरा करना होगा काम
निरीक्षण के दौरान दूसरी भुजा का निर्माण अधूरा देखकर संभागायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। अब फ्लाईओवर की दूसरी भुजा को 5 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करने की समय सीमा तय की गई है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त संसाधन और कर्मचारी लगाए जाएं, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं होना चाहिए। फ्लाईओवर के साथ सर्विस रोड का काम भी इसी समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्माण में देरी को लेकर योजना कार्यपालन यंत्री राजीव सक्सेना के 15 दिन और कार्यपालन यंत्री विद्युत राकेश अखड के 10 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

दोनों भुजाएं शुरू होने पर एक लाख से ज्यादा वाहनों को फायदा
लवकुश चौराहा इंदौर के व्यस्ततम ट्रैफिक जंक्शनों में शामिल है। फ्लाईओवर की एक भुजा पहले ही शुरू हो चुकी है, जिससे रोजाना 30 हजार से ज्यादा वाहनों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।

दूसरी भुजा शुरू होने के बाद यातायात का दबाव कम होने और आवाजाही आसान होने की उम्मीद है। दोनों भुजाएं चालू होने पर एक लाख से अधिक वाहनों को सुविधा मिलने का अनुमान है।

टीपीएस योजनाओं में भी काम तेज करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने स्टार सिटी चौराहा स्थित टीपीएस-1 और बायपास कनाड़िया क्षेत्र की टीपीएस-5 योजना का भी जायजा लिया। उन्होंने सड़कों, आंतरिक मार्गों और स्टॉर्म वाटर लाइन से जुड़े कामों की प्रगति देखी।

संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को काम की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए। दोनों योजनाओं में आ रही अड़चनों का जल्द समाधान कराने को भी कहा गया। वहीं कनाड़िया क्षेत्र में मौजूद वर्षों पुरानी बावड़ी का निरीक्षण कर उसकी सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; लाखों की भीड़, ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

5 minutes ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

10 minutes ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

25 minutes ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 1 hour ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 1 hour ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 1 hour ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 1 hour ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 2 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 2 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 2 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 2 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 2 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 2 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 2 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 2 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 3 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

about 3 hours ago
आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां
Top News

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!