रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक: वकील के घर से लाखों का माल चोरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में चोरों के एक ऐसे गिरोह की वारदात सामने आई है, जो रेडियम लगी कैप पहनकर चोरी करता नजर आया। खुडै़ल थाना क्षेत्र की श्रीविनायक टाउनशिप, देवगुराड़िया में एक वकील के घर से बदमाश 20 लाख रुपए से ज्यादा का माल चोरी कर लिया।
वारदात के दौरान तीन से ज्यादा बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं, लेकिन सिर पर रेडियम लगी कैप होने से उनके चेहरे स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं।
नाइट शिफ्ट में गए, पीछे से घर साफ
पुलिस के मुताबिक, श्रीविनायक टाउनशिप देवगुराड़िया निवासी अरुण चौहान पलासिया स्थित अपने कार्यालय में काम करते हैं। इन दिनों काम अधिक होने के कारण वे 23 सितंबर की रात भी नाइट शिफ्ट में ऑफिस गए थे।
अगले दिन 24 सितंबर को जब वे घर लौटे तो दरवाजा और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर घर से करीब डेढ़ लाख रुपए नकद, 13 तोला से अधिक सोने के आभूषण, चांदी के जेवर और कार की चाबी गायब मिली। चोरी गए सामान की कुल कीमत 20 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
सीसीटीवी में तीन से ज्यादा बदमाश कैद
वारदात के बाद पुलिस ने घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें तीन से ज्यादा संदिग्ध बदमाश घर में दाखिल होते और वारदात करते नजर आए हैं।
बदमाशों ने सिर पर रेडियम लगी कैप पहन रखी थी। फुटेज में कैप से निकलने वाले रिफ्लेक्शन के कारण चेहरों की पहचान मुश्किल हो रही है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्तों की जांच कर रही है।
क्या एक ही गैंग ने की कई वारदात?
रेडियम लगी कैप के कारण चेहरों की पहचान नहीं होने से पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यही गिरोह शहर के दूसरे इलाकों में हुई चोरी की वारदातों में भी शामिल है। आसपास के थानों में दर्ज पुराने मामलों और सीसीटीवी फुटेज से भी संदिग्धों का मिलान किया जा रहा है।
विष्णुपुरी में भी घर से नकदी-जेवर चोरी
उधर, भंवरकुआं थाना क्षेत्र की विष्णुपुरी कॉलोनी में भी चोरी का मामला सामने आया है। मेन विष्णुपुरी निवासी सपना संगत्यानी (56) ने पुलिस को शिकायत में बताया कि अज्ञात चोर उनके घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवर, चांदी के सिक्के और नकदी चोरी कर ले गए।
भंवरकुआं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं
एक ही समय में शहर के अलग-अलग इलाकों में सामने आई चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस अब खुडै़ल की वारदात में सामने आए बदमाशों की पहचान के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि रेडियम कैप पहनने वाला गिरोह पहले भी ऐसी वारदात कर चुका है या नहीं।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; लाखों की भीड़, ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!