खबर
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत: जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 5:37 pm
शेयर करें:
शराब पीने के बाद युवक की मौत

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले के दिगठान चौकी क्षेत्र के रतवा गांव में शराब पीने के बाद एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नवीन चौधरी के रूप में हुई है।

परिजन का आरोप है कि शराब पीने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और लगातार उल्टियां होने लगीं। उपचार के दौरान निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

परिजनों को आशंका है कि नवीन ने जहरीली या मिलावटी शराब का सेवन किया था। हालांकि, शराब जहरीली थी या नहीं, इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। मामले को लेकर पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

मामा के घर से लौटते समय खरीदी थी शराब
परिजन सुमित चौधरी द्वारा दिगठान चौकी में दिए आवेदन के मुताबिक, नवीन अपने मामा के गांव माचल गया था। वहां से वापस रतवा लौटते समय उसने रास्ते में शराब खरीदी और उसका सेवन किया।

परिजन के अनुसार, शराब पीने के कुछ ही समय बाद नवीन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगीं। हालत गंभीर होने पर पहले दिगठान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

वहां से उसे धार के निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

परिजन ने पूछा- शराब कहां से आई?
परिजन ने पुलिस से मांग की है कि इस बात की जांच की जाए कि नवीन ने शराब कहां से खरीदी थी, किसने बेची और शराब में किसी जहरीले या मिलावटी पदार्थ की मौजूदगी थी या नहीं।

परिजन का कहना है कि यदि शराब की गुणवत्ता या उसमें मिलावट की पुष्टि होती है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे परिवार के पास
मामले की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

जोशी ने अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

सागर कांड का हवाला, आंदोलन की चेतावनी
स्वतंत्र जोशी ने हाल ही में सामने आए सागर के बंडा जहरीली शराब मामले का हवाला देते हुए कहा कि प्रशासन को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए। सागर मामले में जहरीली शराब से कई मौतों के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि धार के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई और अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

अब जांच रिपोर्ट पर टिकी नजर
फिलहाल नवीन चौधरी की मौत का वास्तविक कारण जांच का विषय है। पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल शराब के स्रोत और उसकी गुणवत्ता का है।

पोस्टमार्टम और अन्य जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि मौत शराब के सेवन से हुई या इसके पीछे कोई अन्य चिकित्सकीय कारण था। मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ शराब बेचने वाले व्यक्ति और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता
Top News

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

about 18 hours ago
टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत
Top News

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

about 19 hours ago
वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप
Top News

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

about 20 hours ago
महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब
Top News

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

about 20 hours ago
भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग
Top News

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

about 20 hours ago
विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा
Top News

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

about 20 hours ago
जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी
Top News

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

about 20 hours ago
शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज
Top News

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

about 20 hours ago
वह वाली दीपावली अब कहां रही
Top News

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

about 20 hours ago
वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली
Top News

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

about 21 hours ago
त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान
Top News

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

about 21 hours ago
थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा
Top News

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

about 21 hours ago
पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला
Top News

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

about 21 hours ago
मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा
Top News

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

about 21 hours ago
जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन
Top News

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

about 21 hours ago
भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला
Top News

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

about 21 hours ago
ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी
Top News

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

about 21 hours ago
फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके
Top News

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

about 21 hours ago
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली
Top News

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

about 23 hours ago
शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी
Top News

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

about 23 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!