खबर
Top News

आईपीएल 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट: ढलते सूरज की सुनहरी आभा; क्रिकेट के तीन दिग्गजों का 'अंतिम महायुद्ध'

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 मार्च 2026, 1:14 pm
शेयर करें:
आईपीएल 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट

हेमंत उपाध्याय, खुलासा फर्स्ट।
क्रिकेट के इतिहास में कुछ नाम ऐसे दर्ज होते हैं, जो केवल आंकड़ों के मोहताज नहीं, बल्कि स्वयं एक युग का पर्याय होते हैं। आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग  2026 क्रिकेट टूर्नामेंट केवल कुछ मैचों की टक्कर नहीं, बल्कि एक विदाई वेला की आहट का गवाह है, जहाँ तीन ऐसे शिखर पुरुष अपने जादुई करियर की उस संधि बेला पर खड़े हैं, जहाँ से आगे का रास्ता भावनाओं और संन्यास के धुंधलके से होकर गुजरता है। यह वह पड़ाव है जहाँ खेल कौशल अपनी पराकाष्ठा पर है, लेकिन समय का पहिया अब रुकने की प्रतीक्षा कर रहा है। ये तीन महारथी हैं - विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी।

पहले बात विराट कोहली की
विराट कोहली, जो अपनी फिटनेस के लिए किसी 'एथलीट' की तरह पूजे जाते हैं, उनके लिए यह आईपीएल केवल रनों की संख्या बढ़ाने का माध्यम नहीं है। वे उस जुनून और आक्रामकता का प्रतीक हैं जिसने पिछले डेढ़ दशक में भारतीय बल्लेबाजी की नींव को चट्टान जैसा मजबूत बनाया। उनके लिए यह अंतिम रण अपनी उस विरासत को पूर्णता देने का प्रयास है, जिसके लिए उन्होंने अपना सब कुछ समर्पित किया है। विराट का हर शॉट उस अटूट निष्ठा को दर्शाता है जो उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में खेल के प्रति दिखाई है।

विराट कोहली ने इस आयोजन में अपने करियर के 252 मैचों में कुल 8004 रन बनाए हैं। इसमें 8 शतक और 55 अर्धशतक हैं। विराट का उच्चतम स्कोर 113 रन रहा है। हालांकि 2013 से 2021 के बीच आरसीबी की कमान संभालते हुए विराट अपनी टीम को एक भी आईपीएल खिताब नहीं दिला सके।

टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इसका मतलब यह है कि विराट कोहली आईपीएल 2026 का सबसे पहला मैच खेलेंगे। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) इंडियन प्रीमियर लीग की मौजूदा चैंपियन है।

आरसीबी ने जब अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था तब कोहली बोले थे-"मैंने इस टीम को अपनी युवावस्था, अपना सर्वश्रेष्ठ और अपना अनुभव दिया है। मैंने हमेशा उनके साथ इसे जीतने का सपना देखा है। यह किसी और के साथ जीतने से कहीं ज्यादा खास है क्योंकि मेरा दिल बेंगलुरु के साथ है, मेरी आत्मा बेंगलुरु के साथ है। मैं जब तक आईपीएल खेलूंगा, बेंगलुरु के लिए ही खेलूंगा।"

कठिन परिस्थितियों में भी मजबूत रोहित शर्मा
दूसरी ओर, रोहित शर्मा की शैली में वह ठहराव है जो किसी अनुभवी राजनीतिज्ञ की कूटनीति जैसा लगता है। उनका शांत चेहरा और कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए लिए गए निर्णय उनकी महानता की पहचान हैं। रोहित का खेल कौशल, जो 'हिटमैन' के रूप में प्रसिद्ध है, अब एक ऐसे अनुभवी लीडर में बदल चुका है जो अपनी टीम को जीत की संस्कृति सिखाना जानता है। यदि यह उनकी अंतिम विदाई वेला है, तो वे इसे केवल अंकों के खेल के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे मास्टरक्लास के रूप में छोड़ना चाहेंगे, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक 'लीडरशिप मैन्युअल' बन जाए।

रोहित शर्मा ने 257 मैचों में 6628 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 43 अर्धशतक हैं । उनका उच्चतम स्कोर 109 अविजित रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) आईपीएल खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई में खेलेगी। इसलिये रोहित शर्मा भी 29 मार्च को ही मैदान में नजर आ सकते हैं।

रोहित शर्मा ने हमेशा आईपीएल को एक ऐसी नींव के रूप में देखा है जहाँ नए खिलाड़ी तैयार होते हैं। उनके अनुसार-"आईपीएल सिर्फ जीत और हार के बारे में नहीं है, यह उस संस्कृति के बारे में है जिसे आप अपनी टीम के भीतर बनाते हैं। हमने मुंबई में हमेशा एक ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की है जहाँ युवा खिलाड़ी निडर होकर खेल सकें। मेरे लिए इस टूर्नामेंट का असली मतलब यह देखना है कि कैसे खिलाड़ी दबाव में खुद को ढालते हैं और बड़े मंच के लिए तैयार होते हैं।"

धोनी के लिए क्रिकेट धर्म और दर्शन की तरह
और अंत में, महेंद्र सिंह धोनी- वह नाम जो न केवल क्रिकेट, बल्कि एक धर्म और एक दर्शन की तरह है। 'कैप्टन कूल' के नाम से विख्यात, धोनी का मैदान पर होना ही विपक्षी टीम के लिए एक मनोवैज्ञानिक दबाव होता है। उनके विकेट के पीछे की तत्परता और अंतिम ओवरों की वह 'फिनिशर' वाली सूझबूझ ही तो है जिसने खेल को एक नया आयाम दिया। वे इस विदाई वेला में केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि उस गुरु की भूमिका में हैं जो अपनी टीम को सिखा रहा है कि कैसे हार को जीत में बदला जाता है।

महेंद्र सिंह धोनी ने 264 मैचों में 5243 रन बनाए हैं। इसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं । उनका उच्चतम स्कोर 84 नाबाद रहा है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) आईपीएल खिताब जीता है।चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ गुवाहाटी में खेला जाना है। महेंद्रसिंह धोनी भी इसी मुकाबले में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने रिश्ते को अक्सर 'परिवार' की तरह परिभाषित करते हैं। उनका कहना है-"चेन्नई ने मुझे वह सब कुछ दिया है जो एक खिलाड़ी मांग सकता है-प्यार, सम्मान और एक पहचान। मेरे लिए, यह केवल एक क्रिकेट टीम नहीं है, यह एक ऐसा जुड़ाव है जो समय के साथ और गहरा हुआ है। जब तक मैं यहाँ हूँ मेरा एकमात्र लक्ष्य उन लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना है जिन्होंने मुझ पर और मेरी टीम पर भरोसा किया है।"

क्रिकेट नहीं, एक युग का समापन भी हो सकता है
यह त्रिमूर्ति विराट की तीव्रता, रोहित की चतुरता और धोनी की स्थिरता जब मैदान पर होगी, तो यह केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि एक युग का समापन हो सकता है। और तब यह विदाई वेला सांख्यिकीय दृष्टि से नहीं, बल्कि इन दिग्गजों के प्रति उस अगाध सम्मान के साथ देखी जाएगी, जिन्होंने क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले खिलाड़ियों को सिखाया कि क्रिकेट केवल मैदान पर खेला जाने वाला खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है जिसे वे अपनी आत्मा के साथ जीते आए हैं।

इस आयोजन के बाद इन सितारों को हम या तो टीवी स्क्रीन पर कमेंट्री करते देख लें या ये फिर किसी और भूमिका में नजर आए, लेकिन उनकी मौजूदगी मैदान में जो जादू पैदा करता थी, वह क्या शायद इस सीजन के बाद इतिहास के पन्नों में ही सिमट जाएगी- यह देखना दिलचस्प होगा। भले ही ये सितारे कल मैदान पर न हों, लेकिन इनके द्वारा खींची गई लकीरें आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शक बनी रहेंगी।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

26 minutes ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

34 minutes ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 1 hour ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 1 hour ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 2 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 2 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 2 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 2 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 2 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 2 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 2 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 3 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 3 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!