इंटरनेशनल साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा: पाकिस्तान से चल रहा था खेल; 4 एजेंट गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। सिटी सेंटर स्थित कैलाश विहार के होटल एचजी से चार शातिर एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है, जो म्यूल खातों के जरिए ठगी की रकम की हेराफेरी कर रहे थे।
पाकिस्तान से चल रहा था खेल
जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क के तार पाकिस्तान में बैठे सरगना से जुड़े हैं, जो विदेश से ही ऑपरेशन संचालित कर रहा था। आरोपियों के मोबाइल से पाकिस्तान के कंट्री कोड वाले नंबरों से निर्देश मिलने के सबूत मिले हैं, जिसमें सरगना का नंबर “बड़े भैया” के नाम से सेव था।
म्यूल अकाउंट के जरिए चलता था खेल
क्राइम ब्रांच के अनुसार, ठगी की रकम पहले म्यूल खातों में डाली जाती थी। इसके बाद “बड़े भैया” के निर्देश पर आरोपी एटीएम से नकदी निकालते और आगे अन्य एजेंटों तक पहुंचाते थे। अंततः यह पैसा क्रिप्टो ट्रेडिंग के जरिए विदेश भेज दिया जाता था।
सैकड़ों ATM कार्ड और पासबुक बरामद
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से सैकड़ों एटीएम कार्ड, पासबुक और बैंक खातों की जानकारी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में एक धौलपुर (राजस्थान), एक मुरैना और दो ग्वालियर के निवासी बताए जा रहे हैं। पूरे मध्यप्रदेश में म्यूल खातों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत धर्मवीर सिंह ने क्राइम ब्रांच को विशेष टास्क दिया था।
मुखबिर की सूचना पर छापा
सूचना मिलने पर टीम ने शनिवार सुबह होटल में दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह के तार और भी बड़े साइबर ठगी रैकेट से जुड़े हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!