अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गैंग का खुलासा: भागवत कथा में श्रद्धालुओं को बनाते थे निशाना; 7 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
पुलिस ने धार्मिक आयोजनों में महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य लग्जरी कार से विभिन्न शहरों में पहुंचकर भीड़भाड़ वाले धार्मिक कार्यक्रमों को निशाना बनाते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 158 ग्राम वजनी नौ सोने की चेन, करीब 20 लाख रुपए कीमत की कार, छह मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।
भागवत कथा में हुई चोरी से खुला मामला
मामले की शुरुआत तब हुई जब राधागंज निवासी सरोज अग्रवाल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि एबी रोड स्थित मंडी व्यापारी एसोसिएशन धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले से लाखों रुपए कीमत की सोने की चेन और पेंडल चोरी कर लिया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।
सीसीटीवी और ऑपरेशन त्रिनेत्रम से मिला सुराग
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के अनुसार, शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की सैकड़ों फुटेज का विश्लेषण किया गया। संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियों और उनके मूवमेंट को ट्रैक करते हुए पुलिस टीम भोपाल तक पहुंची, जहां दबिश देकर पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरती और प्रसाद वितरण के समय करते थे वारदात
जांच में सामने आया कि गिरोह पहले धार्मिक आयोजनों की रेकी करता था। पुरुष सदस्य कार को कार्यक्रम स्थल से दूर खड़ा करते थे, जबकि महिला सदस्य पैदल या ऑटो से आयोजन स्थल तक पहुंचती थीं।
आरती, प्रसाद वितरण या भीड़भाड़ के दौरान वे श्रद्धालु महिलाओं के बेहद करीब पहुंचकर उनके गले से चेन निकाल लेती थीं। वारदात के तुरंत बाद सभी सदस्य अलग-अलग रास्तों से निकल जाते थे, जिससे किसी को उन पर शक न हो।
देशभर के धार्मिक आयोजनों पर थी नजर
पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से कई राज्यों में होने वाले धार्मिक आयोजनों की जानकारी मिली है। मोबाइल डेटा से संकेत मिले हैं कि गिरोह अयोध्या, उज्जैन, ओरछा, जयपुर, अलवर और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी सक्रिय रहने की तैयारी में था।
दिल्ली से संचालित हो रहा था नेटवर्क
गिरोह की कथित सरगना जया सहित ज्योति मानकर, मग्मा, देवी, देवेंद्र मुगम, रवि और राहुल को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी वर्तमान में दक्षिण दिल्ली में रह रहे थे और मूल रूप से तमिलनाडु के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा और मुंबई में चोरी एवं लूट के कई मामले पहले से दर्ज हैं।
अन्य वारदातों की भी जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। बरामद चेन और अन्य सामान की पहचान कर पीड़ितों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!