अंतरराज्यीय सट्टा नेटवर्क का खुलासा: नकद के साथ खाईवाल गिरफ्तार; जनगणना अधिकारी बनकर पहुंची पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत कन्नौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर सट्टा खाईवाली संचालित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
12 लाख नकद के साथ खाईवाल गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 लाख 10 हजार रुपये नकद, सट्टा रजिस्टर और करोड़ों के हिसाब-किताब से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। देवास पुलिस के मुताबिक जिले में संगठित अपराध, जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विशेष टीम की थी गठित
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोत के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन और एसडीओपी आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक तहजीब काजी ने विशेष टीम गठित की थी।
जनगणना अधिकारी बनकर इलाके में की गुप्त रेकी
पुलिस को सूचना मिली थी कि कन्नौद के पीपल्दा रोड स्थित वार्ड क्रमांक 11 में बड़े स्तर पर सट्टा खाईवाली संचालित की जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने दो दिनों तक जनगणना अधिकारी बनकर इलाके में गुप्त रेकी की और फिर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
दो आरोपी मौके से फरार
छापेमारी के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप पिता ओमप्रकाश (41) निवासी पीपल्दा रोड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से सट्टा अंक लिखे रजिस्टर, एक साल का हिसाब-किताब और 12.10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
कई शहरों में फैला था नेटवर्क
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसका नेटवर्क केवल देवास तक सीमित नहीं था, बल्कि उज्जैन, इंदौर, चापड़ा, कोटा और नागपुर तक फैला हुआ था। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों, आर्थिक लेनदेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीपक भोण्डे, सहायक उपनिरीक्षक मोहनलाल पंवार, आरक्षक राहुल सोनी, निकेतन परमार और महिला आरक्षक मुस्कान चौहान की अहम भूमिका रही।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!