इंदौर पुलिस कमिश्नरेट: थानों के मूल्यांकन की अप्रैल की रैंकिंग जारी; जानिये किसका बेहतर परफॉर्मेंस और कौन रहा सबसे अंतिम स्थान पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग हेतु पुलिस थानों के कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा थानों के कार्य की एक मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली प्रारंभ की गई है, जिसमें विभिन्न मापदंडों पर प्रत्येक ज़ोन में पुलिस थानों के कार्यों का मूल्यांकन मासिक आधार पर किया जा रहा है।
मूल्यांकन प्रणाली के तहत अप्रैल माह में पुलिस थानों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा संबंधित ज़ोन की डीसीपी की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा निर्धारित मापदंडों पर की गई, जिसके आधार पर पूरे इंदौर कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कार्य निष्पादन, जनसतुष्टि और आमजन के हित में किये जा रहे नवाचारों आदि पैरामीटर्स के आधार पर, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ज़ोन-03 के थाना बाणगंगा ने प्रथम, ज़ोन-04 के थाना चंदन नगर ने द्वितीय व थाना भंवरकुआं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वही निर्धारित मापदंडों पर सबसे औसत परफॉर्मेंस के साथ ज़ोन-02 का थाना परदेशीपुरा सबसे अंतिम स्थान पर रहा।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाने के थाना प्रभारी सहित स्टाफ को प्रोत्साहित किया जाएगा वहीं कमजोर परफॉर्मेंस वाले थाने के थाना प्रभारी व स्टाफ को और बेहतर कार्यवाही के लिए आवश्यक ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी और लापरवाही प्रदर्शित करने वालों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जावेगी। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस की कार्य प्रणाली को और बेहतर व अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
संबंधित समाचार

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

युवक-युवती को एयरपोर्ट पर रोका:पुलिस ने लिया हिरासत में; लापता की शिकायत पर कार्रवाई

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!