इंदौर को मिला लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी का नया प्रीमियम डेस्टिनेशन नेना स्टोर: प्रीमियम डिजाइन और ट्रांसपेरेंसी के साथ मप्र तक विस्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

ग्रैंड ओपनिंग पर एक्सक्लूसिव कलेक्शन और विशेष ऑफर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डायमंड ज्वेलरी में तेजी से उभरता हुआ नाम नेना लैब ग्रोन डायमंड्स प्रालि ने इंदौर में अपना नया एक्सक्लूसिव स्टोर शुक्रवार को लॉन्च किया। यह शहर के प्रमुख और व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र तुकोगंज स्थित स्टारलिट टॉवर में है, जहां ग्राहकों को प्रीमियम और आधुनिक ज्वेलरी का नया अनुभव मिलेगा।
नेना स्टोर में लैब ग्रोन डायमंड्स से बनी प्रीमियम, एलिगेंट और ट्रेंड-फोकस्ड ज्वेलरी का विशेष कलेक्शन पेश किया गया है। इसमें रिंग्स, ईयररिंग्स, पेंडेंट्स, ब्रेसलेट्स और अन्य डिज़ाइन्स शामिल हैं, जिन्हें खासतौर पर आज की लाइफस्टाइल और बदलती फैशन पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
नेना मूल रूप से सूरत का ब्रांड है। सूरत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में डायमंड इंडस्ट्री का हब माना जाता है, जहां से भारत के अधिकांश हीरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचते हैं। इसी समृद्ध विरासत और विशेषज्ञता के साथ नेना ने सूरत से यात्रा शुरू की और आज यह ब्रांड देशभर में तेजी से विस्तार कर रहा है।
प्रोडक्ट किफायती
ब्रांड की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट सूरत में स्थित होने के कारण नेना ग्राहकों को इंटरमीडियरी कॉस्ट से मुक्त, किफायती और वैल्यू फॉर मनी लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी उपलब्ध कराने में सक्षम है। यही कारण है इंटरनेशनल क्वालिटी और प्रीमियम डिज़ाइन के बावजूद नेना की ज्वेलरी की कीमतें तुलनात्मक रूप से किफायती हैं, जो ब्रांड की एक प्रमुख यूएसपी भी मानी जाती है।
नेना देश के प्रमुख शहरों में 6 एक्सक्लूसिव आउटलेट्स से ग्राहकों तक पहुंच बना चुका है। सूरत, वापी, अहमदाबाद, हैदराबाद और बेंगलुरु के बाद अब इंदौर में स्टोर की शुरुआत के साथ ब्रांड ने मप्र में भी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। ब्रांड का फोकस क्वालिटी, ट्रांसपेरेंसी और सस्टेनेबिलिटी पर है।
लैब ग्रोन डायमंड्स न केवल नेचुरल डायमंड्स जैसी ही चमक और मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि इको-फ्रेंडली और एथिकल विकल्प भी हैं, जो आज के जागरूक ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। नेना के डायरेक्टर्स गौतम काकड़िया, भार्गव नासित और अक्षित लक्कड ने कहा इंदौर जैसे प्रगतिशील और तेजी से विकसित होते शहर में ज्वेलरी के प्रति सोच बदल रही है।
ग्राहक अब पारंपरिक डायमंड्स के साथ-साथ ऐसे विकल्पों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं, जो सस्टेनेबल, इनोवेटिव और वैल्यू फॉर मनी हों। इसी विज़न के तहत नेना ने इंदौर में अपने स्टोर की शुरुआत की है। नेना का उद्देश्य ग्राहकों को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की डायमंड ज्वेलरी पूरी पारदर्शिता और भरोसे के साथ उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी पसंद की ज्वेलरी चुन सकें।
स्टोर लॉन्च पर ग्राहकों के लिए एक्सक्लूसिव कलेक्शन के साथ-साथ विशेष लॉन्च ऑफर्स भी पेश किए गए हैं। भव्य उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, ज्वेलरी विशेषज्ञ, बिज़नेस कम्युनिटी और ब्रांड प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नेना की इस नई शुरुआत की सराहना की।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!