खबर
Top News

इंदौर मांगे समस्याओं से आजादी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 4:03 pm
शेयर करें:
इंदौर मांगे समस्याओं से आजादी

नितेश पाल वरिष्ठ पत्रकार, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारत को तो 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिल गई थी, लेकिन इसी भारत का एक हिस्सा इंदौर आज भी आजादी के लिए सिसक रहा है। इंदौर को आजादी चाहिए, ट्रैफिक जाम से, खुदी हुई सड़कों से, नलों से आ रहे गंदे पानी से, शहर में लगने वाले होर्डिंग पोस्टरों से, सड़ चुके तंत्र, खुद को राजा मानने वाले नेता और अफसरों से।

पूरे शहर में आजादी को याद करते हुए तिरंगा यात्रा निकल रही है। इंदौर में हर साल 15 अगस्त को आजादी के तराने बजाते हुए नेता तिरंगे को फहराते हैं। तिरंगा प्रतीक है हर भारतीय के सम्मान का। आजादी के बाद इस देश का मालिक इस देश में रहने वाला हर भारतीय बन गया है, लेकिन क्या ये सच है। अन्य जगहों का तो पता नहीं, लेकिन इंदौर में तो ऐसा कुछ नहीं होता।

भारत की आजादी को बनाए रखने के लिए तीन पिलर बनाए गए विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका। लेकिन ये तीनों ही शायद इंदौर से गायब हैं, क्योंकि इंदौर साल के 365 दिन जाम में उलझा रहता है। इस शहर में एक भी दिन ऐसा नहीं जाता, जब शहर के किसी हिस्से में जाम नहीं लगा हो।

पूरे सालभर इंदौर की सड़कों पर कुछ न कुछ होता रहता है। कभी धार्मिक तो कभी अन्य आयोजन होते ही रहते हैं और कोई आयोजन नहीं हो तो सड़क पर ठेले-गुमटी या दुकानों की पार्किंग का कब्जा तो रहता ही है। इनके कारण 80 फीट की सड़क भी 30 फीट की ही रह जाती है, लेकिन मजाल है कि इससे शहरवासियों को मुक्ति मिल जाए।

इंदौर के नेता हो, अफसर हो या न्याय प्रणाली से जुड़े लोग। तीनों ही बेसुध रहते हैं। कभी-कभी तो लगता है कि इन्हें जगाने के लिए भगतसिंह को आना पड़ेगा और इनके बीच में कोई बम फोड़ना होगा। इंदौर वाले पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं, लेकिन इंदौर में एक भी सड़क ऐसी नहीं है, जिसमें 500 मीटर की दूरी में गड्ढा नहीं हो और वो खुला हुआ नहीं हो।

यदि सीमेंट की सड़क है तो उसे भी खोद दिया गया होगा या उसके बीच की दरारें ऐसी होंगी कि गाड़ी गिरने से कोई नहीं रोक सकता। इससे भले ही इंदौरी गिरकर घायल हो या मरें, किसी को इसकी परवाह नहीं है। इंदौर इनसे मुक्ति के लिए संघर्ष कर रहा है, क्या इंदौर वालों को इससे मुक्ति के लिए सविनय अवज्ञा आंदोलन की तरह कोई आंदोलन करना होगा।

इंदौर के लोग आज भी हर इंसान को जिंदा रखने के लिए जरूरी साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। देश के 14वें बड़े शहर इंदौर में साफ पानी मिलना मुश्किल है। अंग्रेजों के समय बंगाल में अकाल पड़ा था, लाखों लोग मर गए थे, लेकिन अंग्रेजों ने कोई ध्यान नहीं दिया था।

भारत का अनाज जो इन भूख से मर रहे लोगों को जिंदा रख सकता था, उसे द्वितीय विश्वयुद्ध में लड़ रहे ब्रिटिश सैनिकों को भेज दिया था। इंदौर में भी 36 लोग गंदे पानी के कारण मर गए, लेकिन इनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार तय नहीं हो पाया।

अंग्रेजों के समय जैसे हर गलत बात पर सरकार आंखें बंद कर लेती थी, इंदौर में भी गंदे पानी को रोकने के लिए कोई कदम उठाया गया हो ऐसा कभी दिखता नहीं। उल्टा पानी के लिए बोरिंग मशीन से गैस लाइन फोड़कर लोगों को मार जरूर दिया गया। इंदौर में आदमी सरकारी दफ्तरों में खजल होता रहता है, लेकिन मजाल है उसकी बात को कोई सुन ले।

इंदौर के नेता हो या अफसर सब इसे अपनी बपौती समझते हैं, जैसे अंग्रेज भारत के बाप बने हुए थे, वैसे ही ये भी हो चुके हैं। अंग्रेजों से कोई सवाल करता था तो उसे सजा मिलती थी, आज इंदौर के किसी नेता या अफसर भले ही वो कुछ भी करे, कोई सवाल नहीं किया जा सकता है।

अंग्रेजों के समय उनका ध्यान केवल टैक्स वसूली पर होता था, आज इंदौर में भी जनता केवल टैक्स देने के लिए ही बची है, उसे इस पैसे के बदले कोई सुविधा मिल रही हो ये दूर तक नहीं दिखता। लोकतंत्र के तीनों खंभे विधायिका, अफसरशाही और न्याय क्षेत्र से जुड़े लोग सभी मौन बने हुए हैं।

ताकत तो तीनों में हैं, लेकिन तीनों एक-दूसरे को साधकर जनता को मरने के लिए बेबस छोड़ चुके हैं। जनता की बात को ये सभी ऐसे नकारते हैं, जैसे जनता इनकी मालिक नहीं बल्कि एक काॅकरोच हो।

इंदौर कभी विद्रोहियों की सरजमीं था, लेकिन आज लगता है तंत्र के आगे इंदौर घुटने टेक चुका है। नेताओं, अफसरों की गुलामी को स्वीकार कर चुके इंदौर के मन में तो इनसे आजादी की भावना है, इंदौर इस स्वतंत्रता दिवस पर सड़े हुए तंत्र से आजादी मांग रहा है, लेकिन उसे गुलामी से मुक्ति मिलेगी ऐसा होता दिख नहीं रहा है।

संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

about 10 hours ago
सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

about 12 hours ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

about 12 hours ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 12 hours ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 13 hours ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 13 hours ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 13 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 13 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 14 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 14 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 14 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 14 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 14 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 14 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 14 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 14 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 14 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 14 hours ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!