खबर
Top News

देश में नवाचार की मिसाल बना इंदौर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: निजी सहभागिता से ऐसे नवाचारों को बढ़ावा दिया जा रहा है... ये वाकई अद्भुत है

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अगस्त 2026, 2:42 pm
शेयर करें:
देश में नवाचार की मिसाल बना इंदौर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगातें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल इंदौर में कई बड़े कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने इंदौर के लोगों की नवाचारों के लिए जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इंदौर ने पूरे देश में नवाचारों को लेकर एक मिसाल कायम की है।

इंदौर से प्रदेश ही नहीं देश भी सीखता है। इन नवाचारों से सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा, लेकिन सरकार की हिस्सेदारी के साथ निजी सहभागिता से ऐसे नवाचारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ये वाकई अद्भुत है।

मुख्यमंत्री ने कल पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर 61 करोड़ की अन्नपूर्णा रोड को रिंगरोड से जोड़ने वाली सडक़ ‘अटल पथ’ का लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर टिगरिया बादशाह मेन रोड से कुशवाह नगर होते हुए उज्जैन नाका-बाणगंगा तक बनने वाले लिंक रोड का भी भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता, सेवा और सुशासन का सिरमौर है।

इंदौर से मध्य प्रदेश में नई तकनीक और नवाचार की गंगा बह रही है। अटलजी का इंदौर से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका को गरिमा के साथ निभाने का आदर्श प्रस्तुत किया।

उनके जीवन से नेताओं को सीखना चाहिए कि नेता प्रतिपक्ष की भूमिका, उसका आचरण और व्यवहार कैसा हो। सिंहस्थ को देखते हुए सभी प्रमुख मार्गों का सुदृढ़ीकरण आवश्यक है। इसी क्रम में फूटी कोठी चौराहे से संतश्री सेवालाल ब्रिज के सर्विस रोड का भी लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से भूमिपूजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि मप्र सरकार अटलजी के् सपनों को साकार कर रही है। नर्मदा के पानी ने मालवा-निमाड़ और इंदौर क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के साथ भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र और अब जबलपुर तथा ग्वालियर को भी आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।

इंदौर को अंतरराष्ट्रीय विमानतल का दर्जा मिलने से वैश्विक कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। इंदौर से ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होना धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। ओंकारेश्वर में 2700 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम में जागो सन्यासी जागो पुस्तिका का विमोचन भी किया। उन्हें लाडली बहनों ने राखी भी बांधी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री खुली जीप में सवार होकर 4जनता का अभिवादन करते हुए मुख्य मंच तक पहुंचे।

मार्ग के दोनों ओर खड़े होकर तथा घरों से उन पर पुष्प वर्षा की गई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अटल पथ पर चलना तो आसान है, लेकिन अटल जी के बताए मार्ग पर चलना बहुत कठिन है। अटल जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित, सिद्धांतों और मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की यह भूमि विश्वगुरु बनाने वाली भूमि है। अटल जी का इंदौर से विशेष और आत्मीय नाता रहा है। विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में तेजी से चहुमुखी विकास हो रहा है।

अटल पथ का निर्माण अनेक विशेषताओं से भरा है। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, रमेश मेंदोला, भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा भी मौजूद थे।

अटलजी की प्रतिमास्थल का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरा मैदान उद्यान में अटलजी की प्रतिमास्थापना के लिए भूमिपूजन किया। नगर निगम द्वारा यहां 25 फीट ऊंची प्रतिमा एवं पेडस्टल का निर्माण कराया जाएगा। 197.13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह प्रतिमा अटल जी की स्मृतियों, उनके व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के आदशों को चिरस्थायी स्वरूप प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक स्मारक का निर्माण नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि निर्माण गनमेटल धातु से किया जा रहा है। चार माह में प्रतिमा बन जाएगी। उनके जन्मदिन 25 दिसम्बर को इसका लोकार्पण कराना तय किया गया है।

बाल प्रतिभा अनघ का सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सात वर्ष की आयु में तीसरी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले प्रतिभावान अनघ चित्तौड़ा का स्वागत किया। अनघ ने 10 मिनट 48 सेकंड में 50 मंत्र एवं श्लोक बोलकर यह रिकॉर्ड बनाया है, जिसे वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉड्र्स ने प्रमाणित किया है।

इससे पूर्व 3 वर्ष 11 माह की आयु में संख्याओं की तुलना और 4 वर्ष 9 दिन की आयु में 50 मसालों की पहचान कर दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए थे। अनघ के पीछे मां श्रद्धा और पिता प्रणय चित्तौड़ा का प्रोत्साहन रहा है।

कावड़ियों को देखकर रुके, चर्चा की... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कावड़ यात्री को जाता देख अपना काफिला रुकवा कर उनसे बातचीत की। उनकी कावड़ लेकर अपने कंधे पर उठाकर भी चलें। उन्हें कावड़ी बाबू पटेल ने बताया कि वे वर्षों से कावड़ यात्रा कर रहें है। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रशंसा की।

चिड़ियाघर में 14डी थियेटर में रोमांचित हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण करते किया। उन्होंने साढें 4 करोड़ रुपये के पीपीपी मॉडल पर निर्मित 14-डी सिनेमा थियेटर एवं वर्चुअल जंगल सफारी का भी लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंदौर जो भी करता है, सबसे अच्छा करता है।

इंदौर निरंतर नवाचार और विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने मंत्रियों एवं स्कूली बच्चों के साथ 14-डी सिनेमा थियेटर में बैठकर फिल्म का आनंद लिया। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि दोनों फिल्में देखकर उन्हें अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई।

उन्होंने वर्चुअल जंगल सफारी का भी अवलोकन किया तथा सफारी की व्यवस्थाओं एवं तकनीकी विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट दबाकर फव्वारे का शुभारंभ किया। उन्होंने एक्वेरियम में मौजूद रंग-बिरंगी मछलियों का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए कहा कि इससे शहरवासियों, बच्चों और पर्यटकों को मनोरंजन के साथ वन्यजीवों एवं प्रकृति को नए तकनीकी माध्यम से समझने का अवसर मिलेगा।

अत्याधुनिक 4 फायर बाइक दमकल विभाग में शामिल
शहर की घनी आबादी, संकरी गलियों और व्यस्त व्यापारिक इलाकों में अग्नि हादसों पर तुरंत काबू पाने के लिए अग्निशमन सेवा में चार अत्याधुनिक फायर बाइक शामिल की गई हैं। अटल पथ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल
संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर:भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी हॉल में बैठकर की आराधना

2 minutes ago
देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई:दो आरोपी गिरफ्तार; तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ

8 minutes ago
नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर
Top News

नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर:दो को कुचला; छात्रा की मौत, एक गंभीर

24 minutes ago
हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त
Top News

हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त:इतने विदेशी पकड़े गए; नाव से इतने किलो हेरोइन-मेथ बरामद, इस द्वीप के पास कार्रवाई

25 minutes ago
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा:नीरू का गोल्ड; मनीषा का सिल्वर तो देव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

43 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर इनका पुतला फूंका; पुलिस से धक्का-मुक्की

about 1 hour ago
गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी:रैली से पहले मिला ई-मेल; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

about 1 hour ago
इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र
Top News

इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र:अब इस साल की वोटर लिस्ट में माता-पिता का नाम बताने की जरूरत नहीं

about 1 hour ago
एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख
Top News

एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख:दो लोगों के साथ साइबर फ्रॉड; एफआईआर दर्ज

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड
Top News

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड:डेढ़ घंटे में जीते दो स्वर्ण; लवलीना फाइनल में पहुंचीं

about 2 hours ago
हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़
Top News

हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़:3 महीने से मेस बंद; इतने छात्रों से लाखों की फीस, सुविधाएं नदारद

about 3 hours ago
रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या
Top News

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या:गला रेतकर उतारा मौत के घाट; घटना के बाद से केयरटेकर लापता

about 3 hours ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:मशहूर रेस्टोरेंट के किचन में मिली अनियमितताएं; फ्रीजर में वेज-नॉनवेज साथ रखे मिले, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक

about 3 hours ago
दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद
Top News

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

about 19 hours ago
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल
Top News

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

about 19 hours ago
श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा
Top News

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

about 20 hours ago
अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 20 hours ago
युवक ने खुद को चाकू मारा
Top News

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

about 20 hours ago
सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

about 21 hours ago
लाखों की अवैध शराब जब्त
Top News

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!