इंदौर हुआ ' ठंडा गार': पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ठंड भारी; जम्मू-कश्मीर में मौसम की पहली भारी बर्फबारी, घाटी में अलर्ट, सड़कें बंद
Khulasa First
संवाददाता

श्रीनगर से गुलमर्ग तक बिछी बर्फ की मोटी चादर, जमने लगा कश्मीर
कश्मीर में 40 दिवसीय ‘चिल्ला-ए-कलां' शुरू, आने वाले 40 दिन भारी, ठंड से कांपा पूरा उत्तर भारत
देश की राजधानी में ट्रिपल अटैक, ठंड-कोहरा-प्रदूषण की जबरदस्त मार की शिकार दिल्ली
कश्मीर की वादियों में बर्फबारी से खिली पर्यटन व्यवसाय की बांछें, सूखा टला, लौटेंगे टूरिस्टनितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ठंड इस बार दिसंबर में ही देशभर में शबाब पर आ गई है। खासकर उत्तर भारत में। इस कारण पहाड़ों पर भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी ने लंबे समय से चल रहे ‘सूखे' को दूर कर दिया है। पूरी कश्मीर घाटी में बर्फ की मोटी चादर-सी बिछ गई है। श्रीनगर से गुलमर्ग तक शनिवार से भारी बर्फबारी हो रही है।
ऊंचाई वाले इलाकों में तो अलर्ट जारी कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में कई सड़कें बंद हो गई हैं। पहाड़ों की इस भारी बर्फबारी ने देश के मैदानी इलाकों में ठंड भारी कर दी है।
अपना मालवा अंचल भी ठिठुर रहा है। मालवा का सिरमौर इंदौर भी ‘ठंडा गार' हो गया और न्यूनतम तापमान लगातार 4 से 5 डिग्री के बीच बना हुआ है। ऐसा दशकों बाद हुआ कि इंदौर में रातें इतनी ठंडी एक जैसी बनी हुई हैं। वह तो दिन 25 से 27 डिग्री तक अधिकतम तापमान के रूप में साथ दे रहा है।
अन्यथा इस बार ठंड असहनीय हो जाती। मौसम महकमे ने आने वाले दिनों में भी ठंड से कोई राहत नहीं होने के संकेत दे दिए हैं। यानी दिसंबर के साथ साल 2025 ठंडा-ठंडा, कूल-कूल ही विदा होगा।
मालवा अंचल सहित मैदानी इलाकों में पड़ रही कड़ाके की ठंड का सीधा असर पूर्वोत्तर के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है। शुक्रवार से तो जम्मू-कश्मीर में भी बर्फ गिरना शुरू हो गई। शनिवार को कश्मीर घाटी में इतनी ज्यादा बर्फबारी हुई कि सड़कें बंद हो गईं।
ताजा बर्फबारी से कश्मीर में लंबे समय से जारी ‘ड्राय स्पेल' खत्म हो गई। घाटी के श्रीनगर से लेकर गुलमर्ग तक रातभर से बर्फबारी हो रही है। गुरेज, वारवान, सिथन, राजदान, साधना टॉप जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तो हाल बेहाल हो गए हैं।
इस बर्फबारी से पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीदें जाग गई हैं। कश्मीर घाटी के लिए मौसम विभाग ने अगले दो दिन बर्फबारी और तेज होने की घोषणा की है। लंबे सूखे से पूरी घाटी में इस बार बेहद चिंता पसरी हुई थी। ताजा बर्फबारी से घाटी के न सिर्फ ऊंचाई वाले इलाके, बल्कि सोनमर्ग व गुलमर्ग की सड़कों पर भी ट्रैफिक रुक गया। उधर, कश्मीर घाटी में ठंड के दिनों में आने वाला 40 दिन का चिल्ला-ए-कलां भी शुरू हो गया। इन 40 दिनों में ठंड व बर्फबारी जबरदस्त रहती है।
बर्फबारी के कारण पूरा उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है। दिल्ली ट्रिपल अटैक का सामना कर रहीं है। ठंड, कोहरा और वायु प्रदूषण बेतहाशा हो गया है। देश की राजधानी में वायु प्रदूषण का पैमाना एक्यूआई खतरनाक स्तर को पार कर गया है। चांदनी चौक में यह 455, वजीरपुर में 449, आनंद विहार में 438 और बावना में 446 तक जा पहुंचा।
दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार चल रहा है। घने कोहरे ने विजिबिलिटी इतनी कम कर दी कि विमान सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। धुंध कारण पूरे एनसीआर में गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है। मथुरा व उसके आसपास पूरा ब्रज मंडल घने कोहरे की चपेट में है और यहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की आवाजाही दोपहर तक बाधित हो रही है।
‘मालवे' में अत्यधिक ठंड के लिए ‘ठंडा गार' शब्द इस्तेमाल किया जाता है। ‘गार' यानी बर्फ। बारिश के दौरान गिरने वाले ओलों के लिए भी ‘गार' शब्द का उपयोग होता है। लिहाजा इन दिनों पड़ रही ठंड से अपना इंदौर एकदम गार जैसा ठंडा हो गया है। वह तो भला हो दिनकर का, जो अपनी ऊष्मा रश्मियों से दोपहर में ठंड के तेवर ठंडे कर देते हैं।
अन्यथा रातें तो इतनी ठंडी हो गई हैं कि न्यूनतम पारा एक पखवाड़े से एक अंक, यानी 10 डिग्री के नीचे ही चल रहा है। अरसे बाद ‘पूस की रात' का अहसास जनसामान्य को हो रहा है। रविवार को इसी पौष मास का शुक्ल पक्ष शुरू हो गया।
लिहाजा रविवार की भोर रोज की तुलना में और ठंडी हो गई। दिन चढ़ने तक भगवान भुवन भास्कर आज बादलों की तह में लिपटकर सुस्ताते नजर आए। दिसंबर ऐसे ही ठंडा-ठंडा बीतने के बाद जनवरी और कड़ाके की ठंड वाला बताया जा रहा है।
संबंधित समाचार

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!