खबर
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला: होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अक्टूबर 2026, 6:50 pm
शेयर करें:
भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ स्टेडियम पहुंच रही है। कई फैंस तिरंगे के रंग में रंगे नजर आए, तो कुछ परिवार अपने बच्चों को भी मैच दिखाने लेकर पहुंचे।

मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम के बाहर क्रिकेट का माहौल बन गया है। कोई टीम इंडिया की जर्सी पहनकर पहुंचा है, तो कोई तिरंगा लहराकर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने को तैयार है।

खंडवा की बच्चियों को अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का इंतजार
मैच देखने खंडवा से पहुंचीं बच्चियों ने कहा कि वे अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को खेलते हुए देखने आई हैं। वहीं, आयरलैंड से इंदौर पहुंचीं लिसा ने टीम इंडिया की जीत का भरोसा जताया।

एक अन्य क्रिकेट फैन ने उम्मीद जताई कि अभिषेक शर्मा शतक लगाएंगे और भारतीय टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचेगा। दर्शकों की इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि मुकाबले को लेकर फैंस में खासा रोमांच है।

27,500 दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
होलकर स्टेडियम में मुकाबला देखने के लिए करीब 27,500 दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी के लिए 160 सीसीटीवी कैमरे, 60 फेस रिकग्निशन कैमरे और 10 से अधिक ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भीड़ पर नजर रखते हुए व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हैं।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी और घरेलू दर्शकों के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी।

फैंस को उम्मीद है कि भारतीय बल्लेबाज आक्रामक शुरुआत करेंगे और टीम इंडिया जीत के साथ मुकाबले में अपना दम दिखाएगी।

भारतीय टीम की प्लेइंग-11
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
तिलक वर्मा (उपकप्तान)
अभिषेक शर्मा
ईशान किशन
संजू सैमसन (विकेटकीपर)
अक्षर पटेल
नितीश कुमार रेड्डी
अर्शदीप सिंह
प्रिंस यादव
मयंक यादव
नमन धीर

अब सभी की निगाहें मैदान पर टिकी हैं। इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज करेगी।

संबंधित समाचार

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

1 minute ago
सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

11 minutes ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

19 minutes ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 1 hour ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 1 hour ago
10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया
Top News

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री ने किसानों को दी बड़ी सौगात
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री ने किसानों को दी बड़ी सौगात:536 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू; 30 हजार हेक्टेयर से ज्यादा खेतों को मिलेगा पानी

about 1 hour ago
कुश्ती सिखाने वाले कोच की घिनौनी करतूत का किया खुलासा
Top News

कुश्ती सिखाने वाले कोच की घिनौनी करतूत का किया खुलासा:पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल; पिता-बेटे को जान से मारने की धमकी

about 1 hour ago
पद्मश्री लोहिया ने खोला मोर्चा
Top News

पद्मश्री लोहिया ने खोला मोर्चा:जिस पूल ने बनाए अंतरराष्ट्रीय तैराक उसी को ठेके पर देने की चल रही तैयारी

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार; ग्राहक का इंतजार करते समय दबोचा

about 1 hour ago
निगम ने मीट की दो दुकानें सील
Top News

निगम ने मीट की दो दुकानें सील:वसूले 56 हजार रुपए

about 2 hours ago
आबकारी टीम पर हमला
Top News

आबकारी टीम पर हमला:छतों से बरसाए पत्थर; महिला SI सहित छह घायल, पिता-पुत्र गिरफ्तार

about 2 hours ago
बायपास पर 150 मीटर तक निर्माण पर रोक
Top News

बायपास पर 150 मीटर तक निर्माण पर रोक:इस दायरे में अनुमति नहीं; हाईकोर्ट ने सरकार-केंद्र, NHAI से मांगा जवाब

about 2 hours ago
लिफ्टों पर निगम की नजर, 29 इमारतों में मिली खामियां
Top News

लिफ्टों पर निगम की नजर, 29 इमारतों में मिली खामियां:अब मालिकों को देना होगा सुरक्षा ऑडिट का हिसाब

about 2 hours ago
हाईवे किनारे मिला 20 वर्षीय युवती का शव
Top News

हाईवे किनारे मिला 20 वर्षीय युवती का शव:कपड़े अस्त-व्यस्त; हत्या की आशंका से जांच, अप्रैल में तय थी शादी

about 2 hours ago
निगम ने वसूला टैक्स...23 साल बाद 42 मकानों पर बुलडोजर
Top News

निगम ने वसूला टैक्स...23 साल बाद 42 मकानों पर बुलडोजर:भू-माफियाओं ने बसा दी कॉलोनी; 16 कमिश्नर और दर्जनभर अफसरों की जवाबदेही कहां?

about 4 hours ago
इंदौर बनेगा अब सोलर सिटी
Top News

इंदौर बनेगा अब सोलर सिटी:40 हजार छतों पर बन रही 235 मेगावाट बिजली; उज्जैन की कुल मांग के बराबर

about 5 hours ago
सत्ता की छत्रछाया में  फल-फूल रहा भू-माफिया तंत्र
Top News

सत्ता की छत्रछाया में फल-फूल रहा भू-माफिया तंत्र:खजराना से सिरपुर और हवा बंगला से बाणगंगा तक अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल

about 5 hours ago
शहर में चोरों के हौसले बुलंद
Top News

शहर में चोरों के हौसले बुलंद:पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर दुकानों को बनाया निशाना; सब्बल से खोला शटर, अंदर बैठकर गिने नोट

about 5 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की अपील पर भड़का जनता का गुस्सा
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की अपील पर भड़का जनता का गुस्सा:लोगों ने लगाए ये आरोप; 20 घंटे में आए 180 से ज्यादा कमेंट

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!