किस शहर में प्रेमी का खूनी तांडव, युवती के भाई के साथ क्या किया: कैसे पुलिस की मौजूदगी में खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते घर में घुसकर प्रेमिका के भाई की चाकुओं से गोदकर सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाली वारदात ने पुलिस के सारे दावों की पोल खोलकर रख दी।
लड़की को अगवा करने की कोशिश
आरोपी ने प्रेमिका की मां पर भी ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। वहीं, लड़की को चाकू की नोक पर अगवा कर ले जाने की कोशिश की।
पुलिस की मौजूदगी में घटना
खास बात यह कि सब तांडव पुलिस की मौजूदगी में हुआ और पुलिस हाथ पर हाथ धरे देखती रही।
आरोपी का वीडियो वायरल
वारदात के बाद आरोपी का पुलिस मौजूदगी में खुद को नुकसान पहुंचाने का वीडियो वायरल होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस ने दी यह जानकारी
डीसीपी जोन-1 कृष्णलाल चंदानी के अनुसार, अंजनी नगर निवासी विधि लखावत के दोस्त आरोपी वेदांत सोलंकी ने विधि की मां अनिता और भाई वेदांत पर चाक़ू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वेदांत को अरविंदो अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एक साथ ये आरोपी के साथ रह रही थी युवती
एरोड्रम टीआई तरुण सिंह भाटी ने बताया कि आरोपी और युवती पिछले करीब एक साल से साथ रह रहे थे। हाल के दिनों में परिजनों के कहने पर युवती ने दूरी बनाई थी, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया था। सोमवार रात करीब 10 बजे आरोपी वेदांत युवती के घर पहुंचा और अंदर घुसते ही हमला कर दिया। इस दौरान भाई बीच में आया तो उसपर चाक़ू से वार किए।
मां को भी चाकू मारे
इस दौरान मां अनीता बचाव करने आई तो उसे भी चाकू मारे गए। वारदात के बाद आरोपी द्वारा खुद को नुकसान पहुंचाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में खुद पर चाकू से वार किए, लेकिन पुलिस तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं सकी।
घायलों को अस्पताल भेजा
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी ने घटना के दौरान परिजनों को भी धमकाया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आरोपी के इलाज के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
युवती के परिजन थाने पहुंचे थे
बताया जा रहा है कि 5–6 दिन पहले युवती के परिजन आरोपी की हरकतों से परेशान होकर थाने पहुंचे थे। रविवार रात भी शिकायत दी थी, तब पुलिस ने आरोपी को फटकार लगाकर हिदायत दी थी। इसके बावजूद अगले ही दिन आरोपी ने चाक़ू मारकर हत्या जैसी सनसनीखेज वारदात कर दी। इधर आरोपी पर समय रहते ठोस कार्रवाई न करने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की बात कही जा रही है।
छात्र था मृतक
मृतक वेदांत छात्र था। उसके पिता मौसा जलेबी दुकान के पीछे चश्मे की दुकान चलाते हैं। आरोपी वेदांत बिजासन रोड का रहने वाला है, माता-पिता नहीं होने पर वह चाचा-चाची के साथ रहता था। रविवार रात वह उनके साथ ही थाने पहुंचा था।
चाकू लेकर घुसा था
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी चाकू लेकर घर में घुसा और युवती को जबरन ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने पहले मां और फिर भाई पर हमला किया। हालात बिगड़ते देख उसने खुद को नुकसान पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर है और इलाज के दौरान भी बहानेबाजी कर रहा है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!