आग में झुलस गई पहचान: सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हत्या के बाद शव को आग के हवाले कर पहचान मिटाने की कोशिश की गई, लेकिन मृतक के सिर में लगी सर्जिकल प्लेट ने अंधे कत्ल की पूरी कहानी बदल दी। कचरे के ढेर में मिली बुरी तरह जली लाश की पहचान करना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था।
चेहरा झुलस चुका था और शरीर से भी पहचान कर पाना मुश्किल था। इसी बीच पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को सिर में एक सर्जिकल प्लेट मिली। इस पर दर्ज सीरियल नंबर के सहारे पुलिस ने गुजरात से लेकर इंदौर तक जांच की कड़ियां जोड़ीं।
आखिरकार मृतक की पहचान छोटा बांगड़दा निवासी ई-रिक्शा चालक विनय सोलंकी के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या के संदेह में उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है।
कचरे के ढेर में मिली थी जली हुई लाश
आजाद नगर थाना क्षेत्र में सिग्नेचर हाइट के पास कचरे के ढेर में युवक की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई गई कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसे जलाया गया। शुरुआती जांच में पुलिस को ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को मिला अहम सुराग
पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को मृतक के सिर में सर्जिकल प्लेट लगी मिली। प्लेट पर एक सीरियल नंबर अंकित था। आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया ने इसी नंबर को जांच का आधार बनाया।
पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से प्लेट से जुड़ी तकनीकी जानकारियां जुटाईं। पड़ताल में पता चला कि प्लेट की सप्लाई गुजरात के बड़ौदा की एक कंपनी से हुई थी।
कंपनी से डिस्ट्रीब्यूटर और फिर अस्पताल तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने गुजरात की कंपनी से संपर्क कर सर्जिकल प्लेट की सप्लाई का रिकॉर्ड हासिल किया। कंपनी से इंदौर और भोपाल के डिस्ट्रीब्यूटरों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उन अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया, जहां इस तरह की सर्जिकल प्लेट सप्लाई की गई थीं। इसी पड़ताल में इंदौर के अरविंदो अस्पताल का नाम सामने आया।
2025 में हुआ था विनय के सिर का ऑपरेशन
अरविंदो अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल रिकॉर्ड से पता चला कि वर्ष 2025 में विनय सोलंकी नामक युवक के सिर का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के दौरान उसके सिर में सर्जिकल प्लेट लगाई गई थी।
शव से मिली प्लेट का सीरियल नंबर और अस्पताल का रिकॉर्ड मेल खाने के बाद पुलिस छोटा बांगड़दा स्थित विनय के घर पहुंची। यहां परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान हुई।
रात 10 बजे घर से निकला था, फिर नहीं लौटा
परिजनों ने पुलिस को बताया कि विनय ई-रिक्शा चलाकर अपना जीवनयापन करता था। वह 21 नवंबर की रात करीब 10 बजे घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला तो पिता जगदीश सोलंकी ने एरोड्रम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवार को जब विनय की मौत की जानकारी मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
प्रेम विवाह के बाद हुआ तलाक, पत्नी के नाम पर बनवाया बाज का टैटू
एसीपी रवींद्र बिलवाल के मुताबिक, विनय की गर्दन के पास बाज का टैटू बना हुआ था। पूछताछ में उसकी बहन ने बताया कि विनय ने प्रेम विवाह किया था। उसने अपने सीने पर पत्नी का नाम भी गुदवाया था।
बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद विनय ने पत्नी का नाम छिपाने के लिए उसी के ऊपर बाज का टैटू बनवा लिया था। बताया गया कि तलाक के बाद विनय एक अन्य युवती के संपर्क में आया था, लेकिन बाद में वह भी उससे अलग हो गई थी।
तीन दोस्तों पर संदेह, पुलिस कर रही पूछताछ
परिजनों ने विनय की हत्या को लेकर उसके कुछ दोस्तों पर संदेह जताया है। इसके आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अब तक संदेहियों ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार नहीं की है। पुलिस उनके बयानों और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!