विधायक का खास हूं: वर्दी उतरवा दूंगा; नशेड़ी ने की पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

महिलाओं को टक्कर मारने वाले बुलेट चालक को भगाया
देर रात आरोपी का मेडिकल, 151 की कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशेड़ियों और गुंडागर्दी के खिलाफ पुलिस के चेकिंग अभियान को खुद को भाजपा नेताओं का पट्ठा बताने वाले छुटभैये पलीता लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों से सरेराह अभद्रता कर झूमाझटकी तक करने पर आमादा हैं।
इससे पुलिस को जमकर शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। ऐसे तमाम मामले अब तक सामने आ चुके हैं, जहां पुलिस पर हमले या पुलिस से अभद्रता आम हो गई है। कल रात फिर सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुलेट चालक ने बाजार से घर लौट रही महिला को टक्कर मार दी।
एक नेता के नशेड़ी पट्ठे ने मौके पर पहुंचकर बुलेट चालक को भगा दिया। लोगों ने विरोध किया तो नेताजी का पट्ठा नशे में राहगीरों से उलझ बैठा।
सूचना पर पुलिस पहुंची तो पुलिसकर्मियों से अभद्रता ही नहीं झूमाझटकी कर खुद को विधायक गोलू शुक्ला का खास पट्ठा बताते हुए वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। लेकिन पुलिस ने उसकी हेकड़ी दूर कर थाने लाकर बंद कर दिया। देर रात उसका मेडिकल करवाकर 151 की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार छाया पति सुरेश मीणा (50) निवासी रामजी वाटिका, तेजाजी नगर की शिकायत पर अज्ञात बुलेट चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज किया है। महिला बेटी अलका के साथ खरीदी करने राजवाड़ा मार्केट आई थी। बेटी अलका के साथ एक्टिवा से घर जा रही थी।
झंडा चौक पुलिस चौकी के सामने बुलेट चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। महिला ने हंगामा किया तो लोगों ने बुलेट चालक को घेर लिया। इसी बीच खुद को विधायक गोलू शुक्ला का खास पट्ठा बताने वाला मोहम्मद बकार उर्फ विक्की पिता इसरार अंसारी निवासी दौलतगंज पहुंचा। उसने लोगों को गालियां देते हुए हंगामा कर बुलेट चालक को भगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी टीआई अजय मार्को स्टाफ के साथ पहुंचे। राहगीरों को समझाइश देते हुए हंगामा शांत कराया।
इसी दौरान विक्की अंसारी पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए गालियां देने लगा। समझाने की कोशिश की तो कहा-विधायक गोलू शुक्ला के साथ उठना-बैठना है… उनका खास हूं… वर्दी उतरवा दूंगा। इस पर भी पुलिस उसे समझाकर जाने को कहती रही, लेकिन उसने झूमाझटकी कर डाली।
बस फिर क्या था, पुलिस का माथा ठनका और नेता के नशेड़ी पट्ठे को पुलिसिया अंदाज़ में पकड़कर थाने लाकर उसकी जमकर लू उतारी। पुलिस ने बताया आरोपी ने बुलेट चालक को भगाने में मदद की। भीड़ ने विरोध किया तो नशे में झगड़ा किया।
पुलिस से हुज्जत, राहगीरों ने पीटा…
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया वकार उर्फ विक्की अंसारी ने महिलाओं को टक्कर मारने वाले बुलेट चालक को भगाया। विरोध करने पर राहगीरों से अभद्रता की, फिर गाली-गलौज कर विवाद किया। पुलिस से भी हुज्जत की। इस दौरान राहगीरों ने उसे जमकर सबक सिखाया।
आरोपी विक्की अंसारी भाजपा नेताओं से जुड़ा बताया जा रहा है और इलाके में नेताओं के नाम से धौंस जमाता है। हालांकि, इस मर्तबा पुलिस ने उसकी हेकड़ी निकाल दी। मामला अफसरों के संज्ञान में डालने के बाद उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज हो सकता है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!