पति ने की पत्नी की हत्या: धारदार हथियार से गला गोदकर उतारा मौत के घाट; बीच-बचाव करने आई बेटी पर भी किया हमला
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह चरित्र शंका के कारण पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी।
बेटी पर भी किया हमला
घटना के समय पत्नी की 14 वर्षीय बेटी बीच-बचाव करने आई, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। बेटी गंभीर रूप से घायल हुई और उसका इलाज बॉम्बे अस्पताल में चल रहा है।
घटना की पूरी जानकारी
एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि यह वारदात स्कीम नंबर 78 के पास झुग्गी बस्ती में हुई। आरोपी पति संजय चौहान और पत्नी सुमन (36) के बीच अक्सर झगड़े होते थे।
शनिवार सुबह, चरित्र शंका को लेकर विवाद बढ़ गया और संजय ने चाकू से अपनी पत्नी पर हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव के लिए उनकी बेटी तानी (14) आई, तो उस पर भी हमला किया गया।
पहले का विवाद
सूत्रों के अनुसार, पति और पत्नी के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। पुलिस ने पहले भी संजय चौहान के खिलाफ आईपीसी 151 की कार्रवाई कर उसे जेल भेजा था, लेकिन जेल से लौटने के बाद विवाद जारी रहा। इस बार विवाद ने हत्या का रूप ले लिया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव को एमवाय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पति संजय चौहान को पकड़ लिया गया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
थाने पहुंचा आरोपी
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पति लसूडिया थाने पहुंचा, जहां उसने पत्नी की हत्या की बात कबूल की। इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे पूछताछ की जा रही है।
इधर, पुलिस को ये जानकारी भी मिली है कि आरोपी की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, वहीं महिला की भी ये दूसरी शादी थी। दोनों ने आपस में शादी भी की थी, लेकिन दोनों पर अविश्वास करते थे। जिसके चलते आए दिन विवाद होता रहता था। संजय मजदूरी करता है।
संबंधित समाचार

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!