कैसे हुई महिला से पहचान: किस बात का किया वादा; कहां ले जाकर क्या कर दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला के साथ निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए पहचान बढ़ाने वाले युवक ने महिला को शादी का भरोसा दिलाया, उसे जयपुर ले गया और वहां शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी महिला को धार बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया।
विवाद के बाद मां के साथ रहती थी
पुलिस के अनुसार, पीड़िता का विवाह वर्ष 2018 में हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते वह पिछले करीब एक साल से अपनी मां के साथ अलग रह रही थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान शाहरुख नामक युवक से हुई। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने निकाह का वादा कर महिला का विश्वास जीत लिया।
जयपुर में होटल में ठहराया
महिला की शिकायत के मुताबिक, 30 जनवरी 2026 को शाहरुख उसे लेने पहुंचा और मंदसौर के रास्ते जयपुर ले गया। वहां एक होटल में दो दिन तक रुककर उसने शादी का भरोसा दिलाते हुए शारीरिक संबंध बनाए।
धार लौटने के बाद भी बनाए संबंध
इसके बाद आरोपी के मामा के कहने पर दोनों धार लौट आए। कोतवाली थाना क्षेत्र की एलआईजी कॉलोनी स्थित एक मकान में वे करीब दो दिन तक ठहरे, जहां आरोपी ने फिर से महिला के साथ संबंध बनाए।
बस स्टैंड पर बहाने से छोड़ा
3 फरवरी 2026 को दोपहर करीब तीन बजे आरोपी महिला को निकाह कराने का कहकर धार बस स्टैंड ले गया। वहां बाथरूम जाने का बहाना बनाकर वह मौके से फरार हो गया। महिला काफी देर तक उसका इंतजार करती रही, लेकिन जब वह नहीं लौटा तो उसने परिजनों को सूचना दी।
मामला दर्ज, तलाश जारी
इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!