अचानक कैसे हो गई युवक की मौत: कहां से लौट रहा था; परिजनों ने क्लीनिक पर क्या आरोप लगाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूडिया क्षेत्र निवासी एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने क्लीनिक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है।
घर लौट रहा था, अचानक बिगड़ी तबीयत
लसूडिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय अमन पुत्र कैलाश कड़िया की मौत हुई है। अमन शनिवार दोपहर प्रकाश पेट्रोल पंप के पास घर लौट रहा था, तभी उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी।
डॉक्टर ने चढ़ाई थी सलाइन
जानकारी के अनुसार परिजन अमन को तत्काल पास के तुलसी क्लीनिक लेकर पहुंचे थे। वहां मौजूद डॉक्टर ने उसे सलाइन चढ़ाकर उसका उपचार शुरू किया था।
अन्य अस्पताल ले जाने को कहा
करीब तीन घंटे तक उपचार के बाद युवक को किसी बड़े अस्पताल ले जाने की बात कही। इसके बाद परिजन उसे शाम को अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे।
रविवार सुबह दम तोड़ दिया
रविवार सुबह करीब 7 बजे इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। परिजनों का आरोप है कि तुलसी क्लीनिक में युवक का समुचित इलाज नहीं किया गया।
चल रही थी सांसें
परिजनों का कहना है कि अमन की सांसें चल रही थीं, लेकिन डॉक्टरों ने घबराहट बताकर केवल सलाइन लगाई और गंभीरता से उपचार नहीं किया। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
अमन वाहन चलाने का काम करता था। उसके पिता मकान निर्माण कार्य से जुड़े हैं और परिवार में एक छोटा भाई भी है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!