लव जिहादियों के मकान ढहाए: दूसरे दिन भी बरकरार तनाव, बंद रहा शामगढ़
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
शामगढ़ में दूसरे दिन भी तनाव रहा। दोनों लव जिहादी ब्लैकमेलर पुलिस की गिरफ्त में हैं। लेकिन उनके घरों पर बुलडोजर चलाने और जुलूस निकालने की मांग को लेकर लोगों ने शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रखा। दबाव में आए प्रशासन ने आरोपियों के घर ढहा दिए। आरोपी रेहान के मकान का अगला हिस्सा लगभग दो से ढाई फीट तोड़ा। इसके बाद बाबू का मकान तोड़ा गया।
शामगढ़ शनिवार को भी पूरी तरह बंद रहा। कृषि उपज मंडी, स्कूल-कॉलेज बंद रहे। इधर, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। एएसपी तेरसिंह बघेल ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने लोगों से कानून अपने हाथ में न लेने की अपील भी की।
विधायक भी शामिल हुए धरने में
विधायक हरदीपसिंह डंग भी पहुंचे। आरोपियों के मकान तोड़ने की बात कही और धरने में शामिल हुए। मुस्लिम समाज का प्रतिनिधिमंडल एसपी विनोदकुमार मीना से मिला। सदर पार्षद और अन्य ने कहा आरोपियों पर जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि हालात न बिगड़े।
ऐसे चला घटनाक्रम
6 नवंबर -12वीं की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया। परिवार से पांच लाख रुपए मांगे। परिवार ने दो लाख रुपए दिए। आरोपी ने और रुपए की मांग की।
4 दिसंबर -रुपए नहीं मिलने पर वीडियो वायरल किया।
देर रात: पीड़िता की शिकायत पर शामगढ़ थाने में रिहान और बाबू के खिलाफ केस दर्ज
5 दिसंबर– सुबह 9 बजे शामगढ़ थाने का घेराव शुरू, 12 बजे सुवासरा रोड पर चक्काजाम
7:30 बजे पोरवाल समाज की धर्मशाला में बैठक में शामगढ़ बंद रखने का निर्णय।
यह है मामला
आरोपी रेहान पीड़िता का दोस्त रह चुका था। 6 नवंबर को नाबालिग के घर पर जब कोई नहीं था, तो रेहान चाकू लेकर घुस गया। उसने धमकाते हुए पुराने फोटो वायरल करने की धमकी दी। चाकू दिखाकर पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर परिवार से 5 लाख रुपए की मांग की। 2 लाख रुपए वसूल भी लिए।
तीन लाख नहीं मिले तो वीडियो वायरल कर दिया। शुक्रवार देर रात सर्व हिंदू समाज, पोरवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने पोरवाल मांगलिक भवन में बैठक कर अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!