भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर; पति-पत्नी की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी ढाई साल की मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा शनिवार रात बैतूल–भोपाल नेशनल हाईवे पर पाढर और बरेठा गांव के बीच बांचा जोड़ के पास हुआ।
इटारसी की ओर जा रहे थे
पुलिस के मुताबिक, नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर निवासी विजय यादव (47) अपनी पत्नी आरती यादव (40) और ढाई साल की बेटी के साथ बाइक (MP-20 MX 4636) से इटारसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भोपाल से बैतूल की ओर आ रहा एक ट्रक (MH-36 AA 2065) संकरी पुलिया पर उनकी बाइक से टकरा गया।
कुचलते हुए निकल गया ट्रक
टक्कर इतनी तेज थी कि पति-पत्नी बाइक से सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में बच्ची घायल अवस्था में मिली, जिसे तुरंत शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चालक फरार, ट्रक जब्त
घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कवड़े, खदारा सरपंच तारा कवड़े सहित स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है, हालांकि उसका चालक मौके से फरार हो गया।
संकरी पुलिया बनी हादसे की वजह
यह हादसा बरेठा घाट क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इस हिस्से में फोरलेन सड़क का निर्माण अधूरा है और मौजूद दो संकरी पुलियाओं पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया पर न तो रेलिंग है और न ही मुंडेर, जिससे वाहनों के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!