भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत; दोस्त घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुडैल इलाके में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी
पुलिस के मुताबिक पालदा निवासी रामकिशन पुत्र नानकराम अपने दोस्त परम के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। तभी सात मील क्षेत्र के पास पीछे से आए एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इलाज के दौरान हुई मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत एनर्जी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रामकिशन की हालत गंभीर देखते हुए उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एक साइट पर काम करता था मृतक
वहीं उसका साथी परम अस्पताल में उपचाररत है। मृतक के जीजा अनिल ने बताया कि रामकिशन जामनिया खुर्द इलाके में अपने दोस्त के साथ एक साइट पर काम करता था। परिवार मूल रूप से हरदा जिले के सोनतलाई क्षेत्र का रहने वाला है और करीब तीन साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में इंदौर आकर बस गया था।
ट्रक को किया जब्त
परिवार में रामकिशन का एक बड़ा भाई भी है। पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आ रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!