भीषण सड़क हादसा: अब तक इतने लोगों की गई जान; इतने घायल, एक ही चिता पर 4 महिलाओं का अंतिम संस्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 1 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 3 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब करीब 50 मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और 3-4 बार पलटते हुए सड़क पार कर दूसरी ओर जा रही स्कॉर्पियो से टकरा गया। मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा बुधवार रात करीब 8:30 बजे इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया फाटा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा थी।
हादसे में गई इनकी जान
हादसे में जान गंवाने वालों में तनु (9) पिता उमेश, निवासी नयापुरा; अंगूरी (35) पति भूरिया, निवासी सेमलीपुरा; मैना (45) पति कृष्णा, निवासी रामपुरा; सुमित (14) पिता नानूराम, निवासी नयापुरा; किरण (9) पिता दिनेश, निवासी सेमलीपुरा; भूरी (35) पति सुंदर, निवासी सेमलीपुरा; रंजना (25) पिता मनीष, निवासी सेमलीपुरा; आयुष (14) पिता राजेंद्र, निवासी नयापुरा; गोकुल (15) पिता कैलाश, निवासी नयापुरा; सुनीता (42) पति नारायण, निवासी नयापुरा; कांता (45) पति उदयसिंह, निवासी सेमलीपुरा; रिंकू (19) पिता कंवरलाल, निवासी नयापुरा; सावित्री (30) पति सुभाष, निवासी नयापुरा; रंजना (20) पिता राम सिंह, निवासी नयापुरा; संगीता (35) पति पप्पू, निवासी नयापुरा तथा प्रिया (उम्र उपलब्ध नहीं) पति विष्णु, निवासी रामपुरा थे।
एक ही चिता पर 4 महिलाओं का अंतिम संस्कार
हादसे के बाद गुरुवार को सेमलीपूरा गांव में 4 महिलाओं का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। वहीं नयापुर में एक ही परिवार के 9 लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया जाना है।
घायलों का इंदौर में इलाज
चार घायलों को इंदौर के सरकारी अस्पताल MYH में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। एक अन्य घायल को सिर में गंभीर चोट के चलते परिजन दूसरे अस्पताल ले गए।
सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी घायलों के मुफ्त इलाज के आदेश भी जारी किए गए हैं।
पीएम ने भी जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की गई है।
प्रशासन अलर्ट, शवों को भेजा गया गांव
प्रशासन ने सभी शवों को परिजनों को सौंप दिया है और एम्बुलेंस के जरिए उन्हें उनके गृहग्राम भेजा जा रहा है। इंदौर और धार के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा सके।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!