भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी कार; 8 किलोमीटर तक साथ घिसटती चली गई, दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दौसा।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक में फंस गई और करीब 8 किलोमीटर तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई।
चार लोगों की मौके पर ही मौत
इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पापड़दा थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 193 के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुआ।
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस और एक्सप्रेसवे रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला।
महाकाल दर्शन कर लौट रहे थे सभी
दौसा के DSP दीपक मीणा के अनुसार, कार में कुल 5 श्रद्धालु सवार थे, जो उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर नोएडा लौट रहे थे। मृतकों की पहचान राहुल गुप्ता (35), पारस अग्रवाल (35), प्रिंस गुप्ता (23), विक्रम सिंह (30) के रूप में हुई है।
सभी मृतक नोएडा, उत्तर प्रदेश के निवासी थे। कार की पिछली सीट पर बैठे बृजमोहन गुप्ता को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की बड़ी वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हरियाणा नंबर की यह कार लालसोट से दिल्ली की ओर जा रही थी। आलूदा गांव के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे ट्रक में जा घुसी। तेज गति के कारण कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और यात्री वाहन के अंदर ही फंस गए।
कार ट्रक के साथ घिसटती चली गई
टक्कर के बाद ट्रक चालक को तुरंत हादसे का अहसास नहीं हुआ, जिससे कार ट्रक के साथ घिसटती चली गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने कटर की मदद से कार को ट्रक से अलग किया और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
8 किलोमीटर तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई कार
पापड़दा थाने के कॉन्स्टेबल महेश ने बताया कि टक्कर राहुवास थाना क्षेत्र में हुई थी, लेकिन कार ट्रक के साथ घिसटती हुई पापड़दा थाना क्षेत्र तक पहुंच गई। हादसे के बाद कुछ देर तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!