खबर
Top News

निगम में हाईवोल्टेज ड्रामा: एएचओ ने निकाला जूता; फिर दिखाया इस्तीफा; बोले- ‘मंत्री की भी नहीं सुनता’

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अगस्त 2026, 4:57 pm
शेयर करें:
निगम में हाईवोल्टेज ड्रामा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को सीनियर और जूनियर अधिकारियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला जूता निकालने तक पहुंच गया। नरेला विधानसभा के स्वास्थ्य अधिकारी (एचओ) सुमंदर शर्मा और जोन-19 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी (एएचओ) बलवीर मलिक के बीच काम को लेकर तीखी बहस हुई। गुस्से में मलिक ने जूता निकालने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद दूसरे एएचओ ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद मलिक अपनी सरकारी जीप के पास पहुंचे और उसमें रखा इस्तीफा दिखाते हुए कहा- ‘मैं गलत होने पर मंत्री की भी नहीं सुनता।’

दरोगाओं की बैठक के बाद शुरू हुआ विवाद
मामला लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर का है। शनिवार को अपर आयुक्त अंजू कुमार ने निगम के दरोगाओं की बैठक ली थी। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यालय के बाहर सुमंदर शर्मा और बलवीर मलिक के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों एक ही जोन में पदस्थ हैं। सुमंदर शर्मा वरिष्ठ अधिकारी हैं, जबकि बलवीर मलिक जूनियर अधिकारी हैं।

बताया जा रहा है कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में स्पॉट फाइन को लेकर चर्चा के दौरान विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।

बहस बढ़ी तो जूता निकालने लगे एएचओ
विवाद के दौरान बलवीर मलिक इतने नाराज हो गए कि उन्होंने जूता निकालने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद दूसरे एएचओ ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद साथी अधिकारियों ने दोनों को समझाकर शांत कराया।

काफी देर तक नगर निगम परिसर में इस विवाद को लेकर गहमागहमी बनी रही।

इस्तीफा दिखाकर बोले- ‘मंत्री की भी नहीं सुनता’
विवाद के बाद बलवीर मलिक अपनी सरकारी जीप के पास पहुंचे और उसमें रखा अपना इस्तीफा निकालकर दिखाया। उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा हमेशा अपने साथ रखते हैं। मलिक ने कहा- ‘मैं गलत होने पर मंत्री की भी नहीं सुनता।’

मलिक ने आरोप लगाया कि बैठक में उनके साथ बदतमीजी की गई। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय में वह इस तरह की बातें करीब दस बार सुन चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह करीब 30 साल से नौकरी कर रहे हैं और जोनल अधिकारी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। मलिक के मुताबिक, इसी वजह से गुस्से में उन्होंने यह बात कही।

एचओ बोले- स्पॉट फाइन की बात पर भड़के मलिक
वहीं, एचओ सुमंदर शर्मा ने बताया कि अधिकारियों की बैठक में नरेला विधानसभा क्षेत्र में स्पॉट फाइन करने को लेकर चर्चा हुई थी। शर्मा के मुताबिक, इसी दौरान बलवीर मलिक भड़क गए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

फिलहाल नगर निगम मुख्यालय में सीनियर-जूनियर अधिकारियों के बीच हुआ यह विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। जूता निकालने की कोशिश, इस्तीफा दिखाने और ‘मंत्री की भी नहीं सुनता’ वाले बयान ने पूरे मामले को और गरमा दिया है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 16 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 17 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 17 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 17 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 17 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 18 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 18 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 18 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 18 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 18 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 18 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 18 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 18 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 18 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 18 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 18 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 18 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 18 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 18 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!