खबर
Top News

राहुल गांधी से जुड़े मामले में हाईकोर्ट सख्त: सीबीआई के जवाब पर जताई नाराजगी; जांच की विस्तृत रिपोर्ट तलब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जुलाई 2026, 8:59 pm
शेयर करें:
राहुल गांधी से जुड़े मामले में हाईकोर्ट सख्त

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के जवाब पर असंतोष जताया है। अदालत ने कहा कि एजेंसी का हलफनामा उसके पूर्व आदेश के अनुरूप नहीं है और इससे शिकायत पर अब तक हुई कार्रवाई तथा जांच की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं होती।

सीबीआई और ईडी जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई
मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आरएस चौहान और न्यायमूर्ति बीआर सिंह की खंडपीठ ने की। यह याचिका कर्नाटक निवासी एस. विग्नेश शिशिर ने दायर की है, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग की गई है।

सीबीआई को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश
करीब दो घंटे चली इन-चैंबर सुनवाई के दौरान सीबीआई और ईडी ने अपने-अपने जवाबी हलफनामे अदालत में पेश किए। सीबीआई के हलफनामे की समीक्षा के बाद कोर्ट ने पाया कि उसमें शिकायत पर हुई कार्रवाई और जांच की प्रगति का पर्याप्त विवरण नहीं दिया गया है।

इस पर अदालत ने सीबीआई मुख्यालय, नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक या संबंधित जोन प्रमुख को स्वयं शपथपत्र दाखिल कर अगली सुनवाई तक जांच की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

ईडी के जवाब से कोर्ट संतुष्ट
वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हलफनामे पर अदालत ने संतोष व्यक्त किया। कोर्ट ने कहा कि एजेंसी ने आवश्यक प्रारंभिक कार्रवाई की है। यदि जांच के दौरान किसी वित्तीय अनियमितता या अवैध गतिविधि के साक्ष्य सामने आते हैं, तो ED कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगी।

केंद्र के कई विभागों से भी मांगा जवाब
हाईकोर्ट ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग , वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय को भी चार सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा, याचिकाकर्ता की ओर से दायर दो अंतरिम प्रार्थना पत्रों पर अगली सुनवाई में विचार किया जाएगा। अदालत ने मामले से जुड़े सभी अभिलेख वरिष्ठ रजिस्ट्रार की सुरक्षित अभिरक्षा में सीलबंद लिफाफे में रखने के अपने पूर्व आदेश को भी बरकरार रखा है।

20 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
अदालत ने मामले को पार्ट-हर्ड (आंशिक रूप से सुना गया) मानते हुए अगली सुनवाई 20 अगस्त को निर्धारित की है। उस दिन सीबीआई को विस्तृत प्रगति रिपोर्ट के साथ नया हलफनामा भी प्रस्तुत करना होगा।

संबंधित समाचार

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

2 minutes ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

7 minutes ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

12 minutes ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

34 minutes ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

39 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 1 hour ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 1 hour ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 1 hour ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 1 hour ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 1 hour ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 1 hour ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 1 hour ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 2 hours ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 2 hours ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 2 hours ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 2 hours ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!