जानिये निर्णायक मैच में टॉस के बाद क्या बोले दोनों कप्तान: क्या चल रहा शुभमन गिल और ब्रेसवेल के मन में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच सिक्के की उछाल में बाजी मारने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हमने टीम मीटिंग में पहले गेंदबाजी करने के बारे में ही बात की थी।
दबाव में रखा न्यूजीलैंड ने
उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह एक शानदार चुनौती है। गिल के अनुसार न्यूजीलैंड ने हमें दबाव में रखा है, लेकिन खिलाड़ी इसी तरह की परिस्थितियों की उम्मीद करते हैं। ्र
ज्यादा ओस की संभावना नहीं
भारतीय कप्तान ने कहा कि ओस ज्यादा होने की संभावना नहीं है, लेकिन हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं और ऐसा स्कोर देखना चाहते हैं जिसे हम चेज कर सकें।
टीम में एक बदलाव
गिल ने कहा कि हमें मिडिल ओवर्स में अपनी लेंथ में थोड़ा बदलाव करना होगा। यह एक ऐसा पहलू है, जिस पर हम सुधार करना चाहते हैं। हमारी टीम में एक बदलाव है। अर्शदीप की वापसी हुई है और प्रसिद्ध को बाहर रखा गया है।
माइकल ब्रेसवेल ने कहा
न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि हमें जल्दी से फिर से पहले बल्लेबाजी करने के मोड में आना होगा। यह हमारे लिए एक रोमांचक समय है।
सीरिज जीतने का अच्छा मौका
उन्होंने कहा कि भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज जीतने का अच्छा मौका है। सीरीज दांव पर है और उम्मीद है कि युवा खिलाड़ी एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।
अब तक इंदौर में अजेय है भारत
इस मैदान पर वनडे फ़ॉर्मैट में भारत अब तक अजेय रहा है। अब मैदान की बात करें तो दाईं ओर 62 मीटर, बाईं ओर 63 मीटर और सीधा 71 मीटर है।
पिच बल्लेबाज़ों के लिए बेहतरीन दिख रही है। घास के नीचे की सतह काफी सख़्त है। ऊपर मौजूद घास पिच को अच्छी गति देती है।
गेंद इधर-उधर नहीं जाएगी और रन आसानी से बनेंगे। यह हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है। शाम में ओस पड़ने की उम्मीद नहीं है।
दोनों टीमें इस तरह हैं
न्यूज़ीलैंड : 1 डेवन कॉनवे, 2 हेनरी निकल्स, 3 विल यंग, 4 डैरिल मिचेल, 5 मिचेल हे (विकेटकीपर), 6 ग्लेन फ़िलिप्स, 7 माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), 8 क्रिस्टियन क्लार्क, 9 काइल जेमीसन, 10 ज़ैक फ़ॉक्स, 11 आदित्य अशोक
भारत : 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 रोहित शर्मा, 3 विराट कोहली, 4 श्रेयस अय्यर, 5 केएल राहुल (विकेटकीपर), 6 नीतीश कुमार रेड्डी, 7 रवींद्र जाडेजा, 8 हर्षित राणा, 9 कुलदीप यादव, 10 अर्शदीप सिंह, 11 मोहम्मद सिराज
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!