खबर
Top News

भाई से लेता था जेल मुलाकात: वहीं से जन्मी आपराधिक प्रवृत्ति; बाप और ताऊ के बाद रेहान की मां भी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 फ़रवरी 2026, 3:15 pm
शेयर करें:
भाई से लेता था जेल मुलाकात

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मासूम बच्चे की नृशंस हत्या करने वाले रेहान के बाद एमआईजी पुलिस ने साक्ष्य छिपाने में मदद करने वाले उसके पिता और ताऊ के बाद उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रेहान से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं, खुलासा फर्स्ट भी अपने स्तर पर पड़ताल कर रहा है।

नया खुलासा हुआ है कि एक नाबालिग की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बड़े भाई से मिलने रेहान जेल मुलाकात पर जाता था। यहीं से उसके जेहन में आपराधिक प्रवृत्ति ने जन्म लिया। इसका खुलासा इस बात से होता है कि वह वह निचले स्तर के नशेड़ियों और आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों में उठता-बैठता और उन्हें जेल मुलाकात के किस्से सुनाता था।

उल्लेखनीय है कि 30 जनवरी की शाम श्रीनगर कांकड़ के श्रीदेवी अपार्टमेंट में रहने वाले रेहान (21) ने गलत इरादा सफल नहीं हो पाने पर घर की छत पर कव्वाल के 13 वर्षीय बच्चे की नृशंस हत्या कर दी थी। रेहान ने शव को नयापुरा निवासी ताऊ अब्दुल रहमान पिता अब्दुल हक (51) की मदद से कंबल में लपेटकर घर में रखी पलंग पेटी में छिपा दिया था।

आरोपी रात को शव के टुकड़े कर उसे ठिकाने लगाने की तैयारी में थे कि बच्चे को तलाशते हुए पुलिस रात को ही मल्टी पर पहुंच गई और उनकी साजिश नाकाम हो गई। अगली सुबह रेहान गिरफ्तार हो गया और उसका पिता अब्दुल शाकीर उर्फ बंटी (50) और ताऊ भाग निकला।

एक बेटा जेल में, दूसरा भी न चले जाए इसलिए की मदद
मां ने कहा कि रेहान हत्या तो कर ही चुका था। ऐसे में मैं कर ही क्या सकती थी। चूंकि एक बेटा पहले ही हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। दूसरा बेटा भी जेल न चला जाए इसलिए वह चुप रही।

वहीं, पिता का कहना था कि उसे हत्या का पता चला गया था, लेकिन उसने भी चुप रहना ही उचित समझा। पुलिस आज इन तीनों को भी कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस ने सभी साक्ष्य बरामद किए
रेहान की गिरफ्तारी पर खुलासा हुआ कि उसकी मां शहजादी बी और पिता को भी हत्या की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने पुलिस को नहीं बताया और साक्ष्य छिपाने में रेहान की मदद की। इसके चलते पुलिस ने पिता, ताऊ और मां को भी केस में साक्ष्य छिपाने का आरोपी बनाकर कल गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस तीन दिन के रिमांड पर चल रहे रेहान से पूछताछ कर रही है। आज उसका रिमांड पूरा होने पर उसे जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त नायलोन की रस्सी सहित सभी साक्ष्य बरामद कर लिए हैं।

मल्टी से कूदकर आत्महत्या की बात कहने लगा
सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने जब रेहान के पिता अब्दुल शाकिर, ताऊ अब्दुल रहमान पिता अब्दुल हक और मां शहजादी से पूछताछ की तो तीनों पहले खुद को निर्दोष बताते रहे। ताऊ ने बताया कि उसे भतीजे रेहान ने फोन करके बताया कि उससे गलती से हत्या हो गई है।

यह सुनकर मेरे होश उड़ गए, फिर रेहान ने मुझे मदद के लिए घर आने को कहा। मेरे मना करने पर वह मल्टी से कूदकर आत्महत्या की बात कहने लगा। आखिरकार मुझे रेहान से मिलने जाना पड़ा।

शव को कंबल में लपेटकर उसकी मल्टी की चौथी मंजिल पर स्थित 42 नंबर फ्लैट में ले गए और शव को पलंग पेटी में छिपाकर उसके ऊपर कपड़े डाल दिए। इसके बाद पानी ले जाकर छत पर फैला खून धोया।

नशे और गलत संगत से जन्मी गंदी सोच
उल्लेखनीय है कि रेहान के बड़े भाई अब्दुल रजा ने साल 2021 में एक 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या की थी। उसे आजीवन कारावास हो गया है। रेहान अपने भाई से जेल मुलाकात लेने अक्सर जाता था। वहीं, से इसकी आपराधिक सोच उत्पन्न हो गई।

आपराधिक प्रवृत्ति के निचली स्तर के छोटी खजरानी और खजराना के युवकों के साथ उठना-बैठना था। वह गोगो पेपर से सूखा नशा करने का आदी था। इसके चलते उसकी सोच आपराधिक प्रवृत्ति की हो चुकी थी। रेहान मां का लाड़ला था, इसलिए वह उसकी हर गलती छिपाती थी।

पुलिस ने रेहान के ताऊ का मोबाइल जब्त कर लिया है। चूंकी रेहान ने ताऊ को फोन लगाकर बुलाया था। पुलिस ताऊ के नंबर की सीडीआर निकलवाएगी, ताकि केस और मजबूत हो सके व आरोपियों को तयशुदा सजा हो।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 15 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 15 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 16 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 16 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 16 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 16 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 16 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 16 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 16 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 16 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 17 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 17 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 17 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 17 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 17 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 17 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 17 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 17 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!