सोने-चांदी की कीमतों में तेजी: फिर 1.50 लाख के पार निकला गोल्ड; चांदी के भी बढ़े भाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारतीय कमोडिटी बाजार में आज की शुरुआत ऐतिहासिक रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों ने घरेलू बाजार में खरीदारी की सुनामी ला दी, जिससे कीमती धातुओं के भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए।
अप्रैल डिलीवरी वाले सोने ने कारोबार की शुरुआत ही करीब 3 फीसदी की छलांग के साथ की और कुछ ही देर में इसमें 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।
सोना 1.50 लाख के पार
बाजार में जोरदार खरीदारी के चलते सोना 1.53 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।
चांदी में आई सुनामी जैसी तेजी
सोने के साथ-साथ चांदी ने भी निवेशकों को चौंका दिया। मार्च वायदा की चांदी ने करीब 4 फीसदी की मजबूती के साथ शुरुआत की और दिन चढ़ने के साथ इसमें 13 फीसदी तक की तेज उछाल आ गई।
कारोबार के दौरान चांदी का भाव 2.67 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गया। हाल ही में आई भारी गिरावट के बाद यह उछाल बाजार के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिला बड़ा सपोर्ट
वैश्विक स्तर पर भी कीमती धातुओं में ऐतिहासिक तेजी दर्ज की गई। करीब डेढ़ दशक बाद सोने में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त देखने को मिली। हाजिर सोना लगभग 6 फीसदी की तेजी के साथ 4,935 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया।
जबकि अमेरिकी वायदा सोना भी तेज उछाल के साथ 4,950 डॉलर के आसपास कारोबार करता दिखा। चांदी ने भी करीब 10 फीसदी की मजबूती दर्ज की, जिससे वैश्विक बाजार में रिकवरी के संकेत साफ नजर आए।
घरेलू हाजिर बाजार में भी गर्मी
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश के हाजिर बाजार में भी कीमती धातुओं के दाम तेज रफ्तार से बढ़े हैं। 10 ग्राम सोना 1.50 लाख रुपए के पार पहुंच गया, जबकि चांदी 2.55 लाख रुपए प्रति किलो के करीब कारोबार करती दिखी।
इन रिकॉर्ड स्तरों ने न सिर्फ निवेशकों की रणनीति बदल दी है, बल्कि आम खरीदारों की चिंता भी बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा अब पूरी तरह वैश्विक संकेतों और निवेशकों की चाल पर निर्भर करती नजर आ रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!