मुंह में राम बगल में चोरी: योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में; चंपतराय से दूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

चंपतराय तक पहुंची राम के नाम पर मिले ‘नामे’ की लूट की जांच की आंच
राम मंदिर में दान व चढ़ावे की राशि चोरी की जांच पांचवें दिन में पहुंची
रात 12 बजे तक जांच कर रही एसआईटी, सबसे ज्यादा पूछताछ मंदिर ट्रस्टी चंपतराय व ड्राइवर से
विवाद व जांच के बीच आज अयोध्या जा रहे योगी, बंद कमरे में लेंगे बैठक, चंपतराय को बैठक से दूर रहने को कहा
प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी के साथ छेड़खानी के सबूत, जांच का दायरा 43 से बढ़कर 200 लोगों तक पहुंचा
एसआईटी ने शक के दायरे में जो लोग हैं, उनकी संपत्ति की जांच भी शुरू की, दो दिन में जांच रिपोर्ट
5 दिन की जांच की आंच मंदिर ट्रस्ट तक पहुंची, आभूषणों में भी हेरफेर की आशंका गहराई, हो रही गहन जांच
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करोड़ों हिंदुओं की आस्था के सर्वोच्च केंद्र अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान व चढ़ावे की राशि में गबन, हेराफेरी व चोरी का खुलासा अब जन-जन की चर्चा का केंद्र हो गया है। इस चोरी के बाद कई कहावतें उलट गईं- ‘मुंह में राम-बगल में चोरी’ उनमें से एक है।
राम नाम के बजाय राम के नाम पर मिले ‘नामा’ की लूट भी अब आमजन की जुबां पर है। देश गुस्से में और इस मामले में वह किसी को बख्शने के मूड में नहीं है। दांव पर न सिर्फ केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें, बल्कि राम मंदिर ट्रस्ट की प्रतिष्ठा भी है।
देश तो हिंदुत्व के नाम पर स्थापित संगठनों की तरफ भी टकटकी लगाए देख रहा है और उनकी खामोशी को ‘सुन’ रहा है। सन्नाटा तो धर्मक्षेत्र में भी पसरा हुआ है। राम नाम के नाम पर मिले अकूत नामे, यानी धन की लूट पर आक्रोश तो है, लेकिन मठ-मंदिरों, आश्रमों-अखाड़ों से कहीं कोई आवाज नहीं है।
अविमुक्तेश्वरानंदजी के अलावा कोई बड़ा संत-महंत-महामंडलेश्वर मुखर नहीं है। सनातन की आस्था से जुड़े इस मामले पर एसआईटी की जांच जरूर गंभीरता से चल रही है। जांच का आज पांचवां दिन है।
जांच की आंच मंदिर ट्रस्ट तक जा पहुंची है और ट्रस्टी चंपतराय व उनका ड्राइवर टिन्नू यादव एसआईटी के राडार पर हैं। चढ़ावे की इस लूट के दौर में शुक्रवार को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच रहे हैं।
वे ट्रस्ट व मंदिर के बंदोबस्त से जुड़े किरदारों के साथ एक अहम बैठक लेंगे। बंद कमरे में हुई इस बैठक से चंपतराय को दूर कर दिया गया है।
एसआईटी की जांच में शक के घेरे में मंदिर के ट्रस्टी व केंद्र की मोदी सरकार के सबसे भरोसेमंद व्यक्ति चंपतराय हैं। सबसे ज्यादा पूछताछ उन्हीं से हुई व हो रही है। चप्पल चोरी से लेकर चढ़ावा चोरी तक को रोकने की जिम्मेदारी उन्हीं की थी।
मंदिर में आने वाली पाई-पाई का हिसाब भी उन्हीं के पास है। उनके ड्राइवर कहे जा रहे रामेश्वरम उर्फ टिन्नू यादव से भी रात 12-12 बजे तक पूछताछ हो रही है। काउंटिंग रूम के मैनेजर गोपाल राव व कैश मैनेजमेंट देखने वाले डॉ. अनिल मिश्रा पर भी एसआईटी ने शिकंजा कस रखा है।
न सिर्फ चढ़ावा, बल्कि आभूषणों में भी हेरफेर की आशंका के कारण आभूषण प्रभारी लवकुश मिश्रा भी गहन पूछताछ के दायरे में हैं। एसआईटी दिन-रात एक किए है ये जांचने में कि राम के नाम पर मिले दान पर किस-किस ने हाथ साफ किए हैं। लिहाजा जांच का शुरुआती दायरा 43 से बढ़कर अब 200 लोगों तक पहुंच गया है। मंदिर के चौकी प्रभारी तक को जांच के घेरे में ले लिया गया है।
एसआईटी की टीम पांचवें दिन राम मंदिर परिसर पहुंची और रामनिवास मंदिर में स्थित ट्रस्ट के कैंप कार्यालय की भी जांच की। आज एसआईटी की टीम राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा व टिन्नू यादव से और पूछताछ करेगी। पिछले चार दिन से एसआईटी की टीम अयोध्या में डेरा डाले हुए है।
इस बीच सूत्रों से यह जानकारी मिली कि राम मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई है। नोटों का बंडल बनाने और नोटों की गिनती करने वाले प्रभारी व नियुक्त करने वाले लोगों से भी पूछताछ हो रही है।
योगी आज अयोध्या में, चंपतराय से दूरी बनाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन भी शामिल है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी निर्देशों के बिंदु संख्या 29 में चंपतराय से अनुरोध किया गया है कि मुख्यमंत्री के राम मंदिर दर्शन-पूजन कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए वह किसी अन्य व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि नामित करें तथा इसकी सूचना ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सीयूजी नंबर पर उपलब्ध कराएं।
राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इसे महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है। वहीं चंपतराय के समर्थन में दी गई सफाई का भी फिलहाल कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।
हालांकि प्रशासन या ट्रस्ट की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है कि यह निर्णय किस कारण से लिया गया। मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे पर अब सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
ट्रस्ट को भंग करें, जांच बोगस: शंकराचार्य
इस मुद्दे पर मेरठ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने की मांग की। गोरक्षा यात्रा के तहत मेरठ पहुंचे शंकराचार्य ने चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी पर कहा कि मौजूदा ट्रस्ट को तत्काल भंग कर सच्चे धर्माचार्यों और राम मंदिर मामले के हिंदू पक्षकारों को शामिल कर नया ट्रस्ट बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने एसआईटी जांच को बोगस बताते हुए चारों शंकराचार्यों और अयोध्या के संतों की समिति से जांच कराने की मांग की।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!