खबर
Top News

स्वाभिमान का शुक्रवार: 721 साल बाद जुम्मे पर आज गूंजेंगे वाग्देवी के जयकारे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 मई 2026, 1:00 pm
शेयर करें:
स्वाभिमान का शुक्रवार

भोजशाला में आज अखंड पूजा, धार शहर व जिले में उत्सव का माहौल

हाई कोर्ट के हिंदू समाज के पक्ष में दिए फैसले के बाद पहला शुक्रवार, कड़े सुरक्षा बंदोबस्त

20 साल से भोजशाला के बाहर जल रही अखंड ज्योत गर्भगृह में हुई स्थापित, भजन-कीर्तन शुरू

सुबह से धार की सड़कों पर उमड़ा वाग्देवी के प्रति आस्था का सैलाब, जिलेभर से लोगों का आना जारी

कलेक्टर-एसपी की अगुआई में निकले फ्लैगमार्च में एसीपी की कड़ी चेतावनी से हालात हुए सामान्य

धार सदर ने अब कही कानून के पालन की बात, अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ेगा मुस्लिम समाज

भोजशाला में पिछले शुक्रवार हुई थी नमाज, अब बीते दिनों की बात हुई, विरोध में दुकानें बंद रखेंगे मुसलमान

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आज जुम्मा है। यानी शुक्रवार। मुस्लिम समाज के लिए खस अजान-नमाज का माना जाना वाला दिन। लेकिन धार में इस बार का शुक्रवार पूरी तरह बदला हुआ है। भोजशाला में सदियों से जुम्मे की नमाज होती आ रही थी। लेकिन अब यहां न नमाज है, न अजान गूंज रही है।

उसकी जगह शंखनाद हो रहा है। घंटे-घड़ियाल बज रहे हैं। हर-हर, बम-बम का जयघोष गूंज रहा है। वाग्देवी मां सरस्वती की जय-जयकार के समवेत स्वर झर रहे हैं। पीले फूलों से माहौल वासंती रंग में रंगा हुआ है। हवन कुंड की वेदियां हल्दी-कुंकुम से सज गई हैं।

यज्ञवेदी में अग्नि ऋचाएं प्रज्ज्वलित हो गई हैं। न सिर्फ भोजशाला, बल्कि समूचा धार भगवा झंडों व केसरिया पताकाओं से सजा हुआ है। जनसैलाब सड़कों पर उमड़ रहा है। आसपास के गांव, नगर, कस्बों से भी जत्थे के जत्थे चले आ रहे हैं।

भोज उत्सव समिति ने आज के शुक्रवार को ‘स्वाभिमान का शुक्रवार’ घोषित किया है। समिति का कहना है कि हिंदू समाज ने यहां बरसों से हर शुक्रवार लाठी-डंडे खाए हैं। पूजन-अर्चन की जगह पिटाई झेली है। बरसों के इंतजार के बाद आज का शुक्रवार हिंदू समाज के लिए स्वाभिमान का दिन लेकर आया है।

721 साल इसके लिए हिंदुओं ने असंख्य बलिदानों, संघर्ष व आस्था के साथ अनवरत इंतजार किया, तब जाकर वो दिन आया, जब जुम्मे पर मां वाग्देवी के जयकारे पूरे दिन भोजशाला में निर्विघ्न गूंजेंगे।

भो जशाला पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार में आज पहला शुक्रवार आया है, लेकिन वर्षों बाद तनाव में नहीं है धार। तनाव देने की कोशिशें ध्वस्त कर दी गई हैं। आज पूरा दिन भोजशाला में अखंड पूजन का कार्यक्रम हो रहा है। दोपहर 1 बजे पश्चात महाआरती होगी।

बड़ी संख्या में लोग इसमें जुटेंगे। लेकिन आस्था का सैलाब तो दिन निकलते ही भोजशाला में उमड़ गया। हालांकि धान मंडी से निकलने वाली शोभायात्रा टल गई, लेकिन बिना जुलूस व एकत्रीकरण के ही धार की सड़कों पर ‘लघु कुंभ’ सा नजारा है।

पूरे शहर में एक अघोषित त्योहार जैसा माहौल बना हुआ है। मातृशक्ति का उत्साह तो देखते ही बन रहा है। पीले परिधानों में धार की मां, बहन, बेटियां, बहुएं सुबह से भोजशाला पहुंच रही हैं। परिसर के अंदर भजन/मंत्र गूंज रहे हैं। गर्भगृह में अखंड ज्योति स्थापित कर दी गई है।

ये ज्योति मैहर वाली माता के दरबार से धार उस वक्त लाई गई थी, जब भोजशाला मुक्ति आंदोलन चरम पर था। 2003 से ये ज्योति भोजशाला परिसर से बाहर स्थापित थी। आज शुक्रवार से ये परिसर में प्रज्ज्वलित हो गई है। गर्भगृह में वाग्देवी मैया की एक प्रतिकृति भी स्थापित की गई है।

धार सदर का यू-टर्न, बोले- अपने मोहल्लों में ही होगी नमाज... कोर्ट के फैसले के बाद भी भोजशाला में ही जुम्मे की नमाज का एेलान करने वाले कमाल मौला वेलफेयर कमेटी के मुखिया व धार मुस्लिम समाज के सदर अब्दुल समद ने पुलिस प्रशासन के कड़े तेवर व समाज से समर्थन न मिलने की स्थिति में यू-टर्न ले लिया।

उन्होंने कहा कि हम अपने-अपने मोहल्लों की मस्जिदों व घर के आंगन में ही नमाज पढ़ेंगे, जबकि 2 दिन पहले समद ने हाई कोर्ट के फैसले का हवाला देकर कहा था इसमें कहीं नहीं लिखा है कि जुम्मे की नमाज भोजशाला में नहीं होगी। धार सदर ने कहा कि मुस्लिम समाज ने सदा कानून के दायरे व संविधान का पालन करते हुए अपनी बात रखी है। इसलिए आगे भी इसी नीति का पालन होगा।

सदर अब्दुल समद ने धार में अमन-चैन कायम रखने की बात करते हुए विरोध के नए स्वरूप का ऐलान किया कि इस शुक्रवार समाज के लोग काली पट्टी बांधेंगे व अपने दुकान/प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। उधर, हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने मुस्लिम समाज आज सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है।

इमामबाड़ा के सामने कानून की ललकार से बदला माहौल...धार जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। सुरक्षा बलों के साथ गुरुवार शाम शहर में विशाल फ्लैगमार्च हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर निकाला गया।

इसमें कलेक्टर राजीव रंजन मीणा व पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, सीएसपी सुजावल जग्गा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर मौजूद थे। फ्लैगमार्च जब हटवाड़ा स्थित इमामबाड़ा के सामने पहुंचा तो खुली जीप पर एसपी सचिन शर्मा खड़े हो गए।

माइक हाथ में लिया और मुस्लिम समाज को दो-टूक चेतावनी दी कि गुरुवार की शाम तक का समय आपका था। अब कानून का राज़ कायम होगा। किसी ने भी शहर की फिजा बिगाड़ी तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

माहौल खराब करने का जिनमें दम है, वे शुक्रवार को सामने आएं। पुलिस ऐसे विघ्न संतोषी तबके के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। एसपी ने कड़े शब्दों व भारत माता के जयघोष के जरिये सुरक्षा बलों के तीखे तेवरों से धार की शांति सुरक्षा में खलल डालने वालों को चेताया।

उधर, भोजशाला क्षेत्र सहित पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा ड्रोन से लगातार निगरानी हो रही है। प्रशासन ने दोनों समुदायों से सहयोग की अपील करते हुए कहा सभी लोग कानून का पालन करें और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

संबंधित समाचार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा
Top News

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

21 minutes ago
अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार
Top News

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

about 1 hour ago
एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना
Top News

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर
Top News

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

about 1 hour ago
डैम में डूबने से युवक की मौत
Top News

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

about 2 hours ago
डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान
Top News

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

about 2 hours ago
मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन
Top News

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

about 2 hours ago
व्यापारियों का महामंथन
Top News

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

about 3 hours ago
आतंकियों का नया डिजिटल जाल
Top News

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 3 hours ago
स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत
Top News

स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत:उत्तराखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम; परिजन ने अस्पताल की सुविधाओं पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग
Top News

मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग:तालाब किनारे जुटी हथियारबंद भीड़; पुलिस जांच में जुटी

about 3 hours ago
सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश
Top News

सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश:दो घरों को बनाया निशाना; रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, एफआईआर दर्ज

about 3 hours ago
दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा
Top News

दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा:नेता प्रतिपक्ष ने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

about 4 hours ago
तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर:5 की मौत; कई घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

about 4 hours ago
फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल
Top News

फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल:नकली सील के साथ संचालक गिरफ्तार; लैपटॉप में मिले 27 दस्तावेज

about 4 hours ago
10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार
Top News

10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार:वर्ग-2 और वर्ग-3 अभ्यर्थियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; मुख्यमंत्री से कहा- पद बढ़ाइए

about 4 hours ago
बैग, मोबाइल और ड्रोन मिले
Top News

बैग, मोबाइल और ड्रोन मिले:अद्वैत नहीं; 22 दिन बाद भी शिवगंगे पहाड़ियों में लापता इंजीनियर का सुराग नहीं

about 4 hours ago
बिजली चोरी के माल का बड़ा खुलासा
Top News

बिजली चोरी के माल का बड़ा खुलासा:कई लीटर बिजली तेल और दो क्विंटल एल्युमिनियम के तार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

about 4 hours ago
तीन बहनों की मौत का रहस्य गहराया
Top News

तीन बहनों की मौत का रहस्य गहराया:पानी-खाने के सैंपल FSL भेजे; डॉक्टर से भी होगी पूछताछ, बिसरा रिपोर्ट का इंतजार

about 4 hours ago
‘रामराजा आपको CM बना दें…’
Top News

‘रामराजा आपको CM बना दें…’:पूर्व मंत्री के बयान से सियासी हलचल; मंत्री मुस्कुराकर आगे बढ़ीं

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!