प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी: न रजिस्ट्री की, न पैसे लौटाए; क्राइम ब्रांच ने कंपनी के तीन लोगों पर किया केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्लॉट बेचने के नाम पर 18.75 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में यूनाइटेड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
आरोप है कि कंपनी के पदाधिकारियों ने महिला से लाखों रुपए लेने के बाद न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई और न ही रकम वापस की। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने इसी तरह अन्य लोगों को भी ठगा है या नहीं।
क्राइम ब्रांच ने यशवंत निवास रोड निवासी वनिता डांगी की शिकायत पर कंपनी के डायरेक्टर त्रिलोकी प्रसाद गुप्ता, अनीता गहलोत और कंपनी से जुड़े एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
सुपर कॉरिडोर पर दिखाया था प्लॉट
अप्रैल 2024 में वनिता डांगी सुपर कॉरिडोर स्थित ऑर्चर्ड पार्क में प्लॉट देखने गई थीं। यहां उनकी मुलाकात त्रिलोकी प्रसाद गुप्ता और अनीता गहलोत से हुई। दोनों ने खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताते हुए उन्हें करीब 1000 वर्गफीट का प्लॉट नंबर J-16 दिखाया।
आरोपियों ने प्लॉट का सौदा 25 लाख रुपए में तय किया। 10 अप्रैल 2024 को विक्रय पत्र तैयार किया गया, जिसके बाद वनिता ने पहले 50 हजार रुपए नकद और बाद में अलग-अलग माध्यमों से 18.75 लाख रुपए का भुगतान किया। शेष 6 लाख रुपए रजिस्ट्री के समय देने पर सहमति बनी थी।
रजिस्ट्री टालते रहे, फिर प्लॉट देने से किया इनकार
पीड़िता का आरोप है कि पूरी राशि लेने के बावजूद आरोपी लगातार रजिस्ट्री टालते रहे। जुलाई 2025 में उन्होंने कहा कि यदि जल्दी रजिस्ट्री करानी है तो दूसरा प्लॉट चुन लें। बाद में उन्होंने रकम वापस करने का भरोसा भी दिया, लेकिन वह भी पूरा नहीं किया।
10 अक्टूबर 2025 को त्रिलोकी प्रसाद गुप्ता ने साफ शब्दों में कह दिया कि न तो प्लॉट मिलेगा और न ही जमा किए गए पैसे वापस किए जाएंगे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।
क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया केस, अन्य पीड़ितों की भी तलाश
पीड़िता ने परिवार के साथ कई बार ऑर्चर्ड पार्क पहुंचकर आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन न रजिस्ट्री हुई और न ही रकम लौटाई गई। इसके बाद उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।
प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या यूनाइटेड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े लोगों ने इसी तरह अन्य लोगों से भी प्लॉट के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की है। आरोपी और उनके नेटवर्क से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!