45 लाख की धोखाधड़ी: ठग सलाखों के पीछे; आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, 15 लाख रुपए वापस दिलाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फोन की घंटी बजी... दूसरी तरफ खुद को ट्राई (टीआरएआई) का अधिकारी बताने वाला शख्स था। रिटायर्ड रेलवे अधिकारी को बताया कि उनके नाम से अपराध हुआ है, गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है और अब वे डिजिटल अरेस्ट हैं।
इसके बाद शुरू हुआ 24 घंटे का ऐसा साइबर जाल, जिसमें बुजुर्ग अधिकारी डर, धमकी और मानसिक दबाव में संपत्ति का ब्योरा देने के साथ 45 लाख रुपए साइबर ठगों के खातों में ट्रांसफर कर बैठे। एक साल बाद स्टेट साइबर सेल ने इस हाई-प्रोफाइल ठगी के नेटवर्क तक पहुंचते हुए गुजरात से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
स्टेट साइबर सेल एसपी सव्यसाची सराफ के अनुसार सेवानिवृत्त रेलवे मंडल संरक्षा अधिकारी को अगस्त 2025 में कॉल कर ठग ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताकर कहा कि आपके नंबर आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल हुए हैं। गिरफ्तारी से बचना है तो जांच में सहयोग करना होगा। इसके बाद पीड़ित को लगातार करीब 24 घंटे स्काइप वीडियो कॉल पर रखा गया।
इस दौरान उन्हें किसी से बात करने तक से मना किया गया और चल-अचल संपत्ति की पूरी जानकारी लेकर अलग-अलग बैंक खातों में 45 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। शिकायत पर स्टेट साइबर सेल ने तत्काल गृह मंत्रालय के साइबर समन्वय तंत्र और बैंकिंग नेटवर्क की मदद से संदिग्ध खातों को फ्रीज कराया। कार्रवाई के दौरान पीड़ित को 15 लाख रुपए वापस दिलाए गए। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम का बड़ा हिस्सा गुजरात के एक बैंक खाते में गया था।
वडोदरा और हरियाणा में भी है केस दर्ज
जांच के आधार पर साइबर सेल ने हीरल पिता सतीशचंद्र कंसारा निवासी अहमदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कई कंपनियां संचालित करता है और उसके खिलाफ अहमदाबाद, वडोदरा तथा हरियाणा में भी साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामलों की जानकारी मिली है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
संदिग्ध कॉल पर 1930 से संपर्क करें
एसपी सव्यसाची सराफ के अनुसार लोगों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि किसी भी कॉल पर खुद को पुलिस, सीबीआई, ट्राई या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट की बात कही जाए तो घबराएं नहीं। ऐसी कोई कानूनी प्रक्रिया फोन या वीडियो कॉल पर नहीं होती। संदिग्ध कॉल मिलने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!