पुलिस में नौकरी के नाम पर ठगी: डीजीपी का रिश्तेदार बताकर 10 लोगों को फंसाया; जॉब की उम्मीद में जमीन भी गिरवी रखी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
पुलिस भर्ती के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। खुद को डीजीपी का करीबी रिश्तेदार बताने वाले एक आरोपी ने बेरोजगार युवाओं और उनके परिवारों को पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 25 लाख रुपये ऐंठ लिए।
नौकरी की उम्मीद में जमीन गिरवी रखी
कई पीड़ितों ने नौकरी की उम्मीद में जमीन गिरवी रखी, तो कुछ ने वर्षों की जमा पूंजी आरोपी को सौंप दी। आरोपी बालूसिंह वाड़िया, निवासी झारखेड़ी, लोगों को भरोसा दिलाता था कि उसकी पहुंच सीधे पुलिस मुख्यालय तक है। चयन प्रक्रिया में मदद कर सकता है।
10 लोगों को लगाया चूना
इसी भरोसे में आकर उज्जैन और देवास के करीब 10 लोगों ने उसे तीन से चार लाख रुपये तक दिए। लेकिन समय गुजरने के बाद भी किसी को नौकरी नहीं मिली। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपी बहाने बनाने लगा।
जान से मारने की धमकी दी
बाद में उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मामला सामने आने के बाद शिकायतकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सामूहिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में पता चला है कि यह पूरा खेल करीब तीन साल से चल रहा था।
करीब तीन साल से चल रहा था खेल
आरोपी लगातार भर्ती प्रक्रिया का हवाला देकर लोगों को टालता रहा। अब पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, ई 20 पर सियासी घमासान:पटवारी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

देखिए वीडियो, नशे में 30 जिंदगियों से खिलवाड़:चेकिंग में पकड़ाया वोल्वो ड्राइवर; पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा:18 किलोमीटर ऊपर बनी झील; चीन ने जारी की चेतावनी

‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच:पहचान छिपाने; जबरदस्ती और वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप

पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई:एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

दुर्लभ केस में कमाल:दोनों किडनियों में था कैंसर; डॉक्टरों ने सिर्फ गांठें निकालीं और दोनों बचाईं

कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल:लिस्टेड गुंडा समेत तीन गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही नेटवर्क के तार

मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात:डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर:द कॉल ऑफ कचनेर की शहर में शूटिंग; नवंबर में रिलीज की तैयारी

राखियों से सजी कलाई:आशीर्वाद से बढ़ी ताकत; मंत्री ने 10 हजार बहनों संग मनाया रक्षाबंधन

बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत:कीचड़ और जलभराव से परेशान रहवासी; कलेक्टर से लगाई गुहार

डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान:700 विद्यार्थियों को डिग्री; मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल

नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता:73 पावर प्रोजेक्ट कर्मचारी; कैलाश मानसरोवर गए समूह भी फंसे

मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे:खाद्य विभाग ने मारा छापा; अमानक मिठाई जब्त कर मौके पर कराई नष्ट

गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य:बोले- निर्माणाधीन रोड पर नौटंकी नहीं; विकास में करें सहयोग

वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान:चौराहे पर जाम खुलवाकर दिया जिम्मेदारी का संदेश

थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा:16 किलो से ज्यादा माल; पिस्टल और कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जुलूस में क्या उड़ाया:चित्रों पर छिड़ा विवाद; पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात

20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर:हवा में डगमगाया ट्रेनिंग प्लेन; खेत में गिरकर चकनाचूर, पायलट-ट्रेनी की मौत

चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध:विवि ने दीक्षांत समारोह किया रद्द; अब समारोह के बिना दी जाएंगी डिग्रियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!