खजुराहो में फूड पॉइजनिंग के कारण चार लोगों की मौत: रिसोर्ट में हादसा; पांच बीमार ग्वालियर रैफर
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
खजुराहो में रिसॉर्ट में खाना खाने के बाद 9 कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई। 5 लोगों का ग्वालियर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
जानकारी के अनुसार, गौतम रिसॉर्ट में कर्मचारियों ने सोमवार शाम करीब 5 बजे रोज की तरह भोजन किया था, जिसमें आलू-गोभी की सब्जी शामिल थी। भोजन के कुछ ही मिनट बाद हार्दिक सोनी (20), प्रागीलाल कुशवाहा (54), गोलू अग्निहोत्री (25), बिहारी लाल पटेल (60), रामस्वरूप कुशवाहा (47), रवि कौदर (19), दयाराम कुशवाहा (65), रोशनी रजक (30) और गिरजा रजक (35) की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी, चक्कर और घबराहट जैसे लक्षण महसूस हुए। ये सभी खजुराहो और आसपास के गांवों के निवासी हैं।
फूड पॉइजनिंग के लक्षण
जिला अस्पताल के डॉ. रोशन द्विवेदी ने बताया कि सभी मरीजों को फूड पॉइजनिंग के लक्षणों के साथ लाया गया था। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन देर रात उनकी हालत खराब होने लगी।
पुलिस ने स्टाफ से पूछताछ शुरू की
सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने रिसॉर्ट पहुंचकर खाने के नमूने जब्त किए और स्टाफ से पूछताछ शुरू की। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने मामला दर्ज कर भोजन, पानी और किचन की साफ-सफाई से जुड़े सभी सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। प्रशासन ने रिसॉर्ट प्रबंधन को किचन की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। छतरपुर से झांसी, फिर ग्वालियर रेफर रिसॉर्ट के कर्मचारी प्रागीलाल कुशवाहा की मौत हो गई है।
ग्वालियर में 4 कर्मचारियों की मौत
गिरजा रजक (35), रोशनी रजक (35), हार्दिक सोनी (20), रामस्वरूप कुशवाहा (47), रवि (19) और गोलू अग्निहोत्री (25) को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इनमें से रामस्वरूप कुशवाहा, गिरजा रजक और अन्य दो को ग्वालियर रेफर कर दिया। चारों का न्यू जेएएच के पॉइजन वार्ड में इलाज चल रहा था।
संबंधित समाचार

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!