पहले पत्नी की हत्या: फिर पति की मौत अब प्रेमी ने भी खत्म की अपनी जिंदगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

मेघदूत नगर ट्रिपल डेथ केस से सनसनी, सुसाइड नोट में रिश्तों का खुलासा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मेघदूत नगर में पति-पत्नी की मौत का मामला अब ट्रिपल डेथ केस में बदल गया है। पत्नी रोशनी पटेल की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद जहर खाने वाले हल्केवीर पटेल की मौत के कुछ घंटे बाद ही इस मामले में नाम सामने आने वाले कथित प्रेमी सतीश सांवले ने भी खंडवा में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट, पारिवारिक विवाद, कथित प्रेम संबंध और लगातार हुई तीन मौतों ने पूरे घटनाक्रम को हाईप्रोफाइल बना दिया है। इंदौर से लेकर खंडवा और पीथमपुर तक इस मामले की चर्चा है।
हीरा नगर थाना क्षेत्र स्थित मेघदूत नगर में रहने वाले हल्केवीर पटेल और उसकी पत्नी रोशनी का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हल्केवीर ने पहले पत्नी रोशनी की हत्या की, फिर खुद जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने रोशनी का शव बरामद किया, तो उसके मुंह और चेहरे के पास चोट के निशान मिले थे।
जांच में यह बात भी सामने आई कि पहले उसे जबरन जहर खिलाने की कोशिश की गई थी। बताया जा रहा है कि हल्केवीर ने उसके मुंह में जहरीली गोलियां डालने की कोशिश की, लेकिन रोशनी ने विरोध किया।
इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई और फिर हल्केवीर ने कथित रूप से उसका गला घोंट दिया। घटना के बाद खुद ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पत्र ने खोले रिश्तों के राज
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। नोट में हल्केवीर ने पत्नी रोशनी पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि रोशनी के सतीश सांवले से संबंध थे, जिसके कारण उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई।
यह भी लिखा कि दोनों जहर खाकर जान दे रहे हैं। हालांकि पुलिस जांच में सामने आया कि रोशनी के शरीर पर चोट के निशान हैं और उसकी मौत गला घोंटने से हुई। ऐसे में सुसाइड नोट की कहानी और घटनास्थल की परिस्थितियों में विरोधाभास दिखाई दे रहा है।
हल्केवीर ने नोट में अपनी बेटी की जिम्मेदारी साली को सौंपने की बात लिखी। साथ ही यह भी लिखा कि उसकी संपत्ति बेटी के 18 साल की होने पर उसे दी जाए। नोट में सतीश सांवले पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि उसने उसे पीथमपुर बुलाकर मारपीट की थी और उसके माता-पिता भी उसका साथ दे रहे थे।
हल्केवीर ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के बाद सतीश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।
दो साल पुराना था विवाद
रोशनी की छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि रोशनी और सतीश सांवले की पहचान पीथमपुर क्षेत्र की एक बिल्डिंग में रहने के दौरान हुई थी। सतीश भी उसी बिल्डिंग में किराए से रहता था। बाद में संपर्क बढ़ गया।
करीब डेढ़ से दो साल पहले हल्केवीर को इस संबंध की जानकारी लग गई थी। इसके बाद से घर में लगातार विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
परिवार के लोग कई बार समझौता कराने की कोशिश भी करते रहे, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।
घटना वाली रात यह हुआ: जानकारी के मुताबिक घटना वाली रात हल्केवीर के घर उसका साला देवेंद्र और भतीजा ललित पटेल मौजूद थे। इसी दौरान हल्केवीर ने पत्नी रोशनी को विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा- तुम्हारी वजह से यह सब हो रहा है, सतीश ने झूठी एफआईआर कराई है।
रोशनी ने दोनों पक्षों को शांत रहने की सलाह दी और कहा कि वह सतीश से बात कर मामला खत्म कराने की कोशिश करेगी। इसके बाद उसने सतीश को फोन कर एफआईआर वापस लेने की बात कही, लेकिन उसने मना करते हुए कॉल काट दिया। देर रात तक घर में इसी मुद्दे पर बातचीत होती रही। रिश्तेदारों के जाने के बाद घर में केवल हल्केवीर और रोशनी रह गए थे।
सतीश पर केस दर्ज, फिर खंडवा में आत्महत्या
हीरा नगर पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजन के बयान के आधार पर सतीश सांवले के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में पीथमपुर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि दंपति की मौत की खबर सामने आने के बाद सतीश ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था। पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी थी।
इसी बीच देर रात खबर मिली कि सतीश सांवले ने खंडवा में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस अभी इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि और परिस्थितियों की जांच कर रही है।
सतीश की मौत के बाद यह मामला अब ट्रिपल डेथ केस बन गया है। रोशनी और हल्केवीर के शव परिजन होशंगाबाद के पास स्थित बनखेड़ी गांव लेकर पहुंचे, जहां सोमवार सुबह दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
दूसरी ओर सतीश की मौत की खबर मिलने के बाद उसके परिवार में भी मातम पसर गया। पुलिस फिलहाल तीनों मौतों से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!