समर्थक चौहान व बजरंग दल के घेराव के बाद एफआईआर दर्ज: मोईद पठान विवाद में उषा ठाकुर की इंट्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुलासा फर्स्ट की खबर का सार्थक और प्रभावी असर हुआ है। राजबाड़ा क्षेत्र के गोपाल मंदिर की गली में बैडशीट की दुकान लगाकर घर चलाने वाली हिंदू महिला को प्रताड़ित करने वाले मुस्लिम दुकानदार मोईद पठान पर आखिरकार कल रात्रि सराफा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया तब जाकर ये कार्रवाई हुई। ये कार्यकर्ता यहां की पूर्व और वर्तमान में महू विधायक उषा ठाकुर के समर्थक हैं।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में खुलासा फर्स्ट लगातार मुखर रहा है। बेझिझक सचाई लोगों के सामने लाता रहा है। मंगलवार को भी इस संबंध में समाचार प्रकाशित किया गया था। पीड़िता डिंपल संजय जरिया निवासी शुभम नगर (संगम नगर) ने बताया कि कई दिनों से उसके पास दुकान लगाने वाला मुस्लिम दुकानदार मोईद पठान उसे प्रताड़ित कर रहा था। वो अश्लील इशारे करता था और मिलने बुलाता था।
उसने रास्ते में रोककर भी छेड़छाड़ की थी। यही नहीं, उसने मेरी दुकान के ठीक सामने एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा दिया था जिससे वो दिनभर मेरी निगरानी करता था। मैंने उसके खिलाफ सराफा थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी।
कल रात्रि बजरंग दल कार्यकर्ता राजबाड़ा क्षेत्र में ठिया दुकानदार संतोष चौहान, ईश्वर प्रजापत के साथ सराफा थाने पहुंचे और घेराव किया। संतोष चौहान पूर्व एवं वर्तमान महू से विधायक उषा ठाकुर के समर्थक हैं। इस दौरान उन्होंने आरोपी मोईद पठान पर कार्रवाई करने की मांग की।
काफी देर बाद आखिरकार पुलिस ने मोईद पर एफआईआर दर्ज कर ली। संभावना है कि आज उसकी गिरफ्तारी होगी। ये भी गौरतलब है कि मोईद पठान छावनी उषागंज स्थित खान बहादुर ट्रस्ट का अध्यक्ष है और वहां भी उसने अवैध गतिविधियां चला रखी हैं, जिसका रहवासी विरोध करते रहे हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!