खबर
Top News

MP में बारिश का रौद्र रूप: नदियां उफान पर; इन जिलों में आज भारी वर्षा का अलर्ट, 104 करोड़ की सड़क बही

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अगस्त 2026, 12:11 pm
शेयर करें:
MP में बारिश का रौद्र रूप

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय होने के बाद पूर्वी हिस्से में बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। मानसून ट्रफ, चक्रवात और लो-प्रेशर एरिया के असर से पिछले दो दिनों से कई जिलों में तेज बारिश हो रही है।

16 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, जबकि कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 16 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का असर सड़कों और पुल-पुलियाओं पर भी दिखाई दे रहा है। कहीं सड़कें कटकर बह गईं तो कहीं उफनती नदी पार करने की कोशिश में वाहन बह गए।

104 करोड़ की सड़क छह महीने में बह गई
सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद क्षेत्र में तेज बारिश ने करीब छह महीने पहले बनी खैरा-डिठौरा सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पानी के तेज बहाव में सड़क का एक बड़ा हिस्सा कटकर बह गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है।

बताया जा रहा है कि इस सड़क के निर्माण पर करीब 104 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। नई सड़क के इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त होने के बाद निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से मार्ग की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों से मलबा और पत्थर आने के कारण सीधी के कई मार्गों पर भी आवाजाही प्रभावित हुई है। कई गांवों का संपर्क प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

उफनती शहपुरा नदी में बहा डंपर
पन्ना के धरमपुर थाना क्षेत्र में उफनती शहपुरा नदी को पार करने की कोशिश एक डंपर चालक को भारी पड़ गई। कालिंजर से अजयगढ़ जा रहा डंपर तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया।

हादसे के दौरान चालक सनी उर्फ रोहित सिंह ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि पुल पर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद चालक ने वाहन को नदी पार कराने का प्रयास किया था। इसी दौरान डंपर असंतुलित होकर बहाव में चला गया।

सूचना मिलने के बाद धरमपुर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफान पर चल रही नदियों, नालों और पुलों को पार करने का जोखिम न लें।

विंध्य में नदियां उफान पर
रीवा, सतना, मऊगंज और चित्रकूट क्षेत्र में लगातार बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रात तक जारी रहा। शनिवार सुबह तक रीवा शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। निचले इलाकों की सड़कें जलमग्न होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। लगातार बारिश के कारण नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

नागौद में 24 घंटे में 6.4 इंच पानी
सतना जिले में भी बारिश का जोर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में नागौद में 6.4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जो इस मानसून सीजन में जिले की एक दिन की सबसे ज्यादा बारिश बताई जा रही है। इसी अवधि में सोहावल में 5.2 इंच, मझगवां में 4.2, जसो में 4.1, रामपुर बाघेलान में 2.8, रघुराजनगर में 1.6, उचेहरा में 1.2 और बिरसिंहपुर में 0.2 इंच बारिश दर्ज हुई।

1 जून से 21 अगस्त तक सतना जिले में औसतन 32.2 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 5 इंच अधिक है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है।

अगले दिनों में भी राहत के आसार कम
मौसम सिस्टम सक्रिय रहने के कारण प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

लगातार बारिश के बीच सबसे बड़ी चुनौती ग्रामीण इलाकों में संपर्क मार्गों की बनी हुई है। सड़क टूटने और पुलों पर पानी आने से कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। ऐसे में प्रशासन की नजर संवेदनशील मार्गों और जलस्तर बढ़ने वाले इलाकों पर बनी हुई है।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

7 minutes ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

22 minutes ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

40 minutes ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 1 hour ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 1 hour ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 1 hour ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 1 hour ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 2 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 2 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 2 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 2 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 2 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 2 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 2 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 2 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 2 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 2 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!