खबर
Top News

हेमकुंड यात्रा मार्ग पर महिला श्रद्धालु अस्वस्थ: पुलिस एसडीआरएफ जवानों ने सुरक्षित गोविंदधाम पहुंचाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जून 2026, 6:50 pm
शेयर करें:
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर महिला श्रद्धालु अस्वस्थ

खुलासा फर्स्ट, रुद्रप्रयाग।
चमोली जिले में श्री हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर एक महिला श्रद्धालु को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित गोविंदधाम पहुंचाया। चंडीगढ़ निवासी 65 वर्षीय बलवीर कौर अटलाकोटी क्षेत्र के पास अत्यधिक थकान और अस्वस्थता के कारण यात्रा जारी रखने में असमर्थ हो गई थीं।

पहाड़ी रास्ते पर उनकी स्थिति चिंताजनक हो गई थी। सूचना मिलने पर चौकी घांघरिया पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जवानों ने महिला श्रद्धालु की स्थिति का आकलन किया। उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, जवानों ने ‘टू-हैंड लिफ्टिंग’ तकनीक का उपयोग कर बलवीर कौर को कठिन मार्ग से सुरक्षित गोविंदधाम पहुंचाया। सुरक्षित गोविंदधाम पहुंचने के बाद बलवीर कौर और उनके परिवार ने पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों का आभार व्यक्त किया। परिजनों ने जवानों के मानवीय व्यवहार और संवेदनशीलता की सराहना की। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता में जुटी हुई हैं। वे जरूरतमंद यात्रियों को हर संभव मदद उपलब्ध करा रही हैं।

चारधाम यात्रा में डोली वाहक बलबीर सिंह का निधन:यमुनोत्री मार्ग पर हृदयगति रुकने से हुई मौत...यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर मां भद्रकाली की उत्सव डोली के साथ चारधाम यात्रा पर निकले ग्राम मोल्डा निवासी बलबीर सिंह (47 वर्ष) का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। इस घटना से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, बलबीर सिंह पुत्र जयपाल सिंह, माँ भद्रकाली की उत्सव डोली के पलगेर (डोली वाहक) के रूप में यात्रा में शामिल थे। यमुनोत्री धाम की ओर जाते समय राम मंदिर से आगे नौ कैंची के समीप उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़े।

डोली के साथ चल रहे श्रद्धालुओं और एसडीआरएफ कर्मियों ने तत्काल उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बलबीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मृत्यु का कारण हृदयगति रुकना (हार्ट अटैक) बताया गया है। बलबीर सिंह लंबे समय से धार्मिक आयोजनों और देव परंपराओं से जुड़े हुए थे। वे मां भद्रकाली की डोली के प्रमुख वाहकों में से एक थे। उनके निधन की खबर से मोल्डा गांव सहित पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल है। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

अमरनाथ यात्रा में लगातार दूसरे साल हेलीकॉप्टर सेवा बंद
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए तैयारियां कर रहे श्रद्धालुओं को इस वर्ष भी हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ नहीं मिल सकेगा। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रशासन ने लगातार दूसरे साल अमरनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर संचालन की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है। इस फैसले से जहां सुरक्षा एजेंसियों को राहत मिली है, वहीं बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार श्रद्धालुओं को निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा मार्ग के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं को स्थगित रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यात्रा अवधि के दौरान हवाई निगरानी, सुरक्षाबलों की तैनाती और आपातकालीन अभियानों को प्राथमिकता देना जरूरी है।

पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता। यही वजह है कि इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए नियमित हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

पैदल, घोड़े और पालकी से करनी होगी यात्रा...हेलीकॉप्टर सेवा बंद होने के बाद श्रद्धालुओं को पहलगाम और बालटाल मार्ग से पारंपरिक तरीके से यात्रा करनी होगी। यात्री पैदल, घोड़े, खच्चर या पालकी के माध्यम से पवित्र गुफा तक पहुंच सकेंगे।

विशेष रूप से बुजुर्ग और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे श्रद्धालुओं के लिए यह फैसला चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें कठिन पहाड़ी रास्तों का सामना करना पड़ेगा।

ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी...प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे यात्रा मार्ग और बेस कैंपों की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी। साथ ही चिकित्सा सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं और बचाव दलों को भी पहले से अधिक मजबूत बनाया गया है।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान
Top News

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

about 6 hours ago
संस्था में लाखों का गबन
Top News

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

about 6 hours ago
बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

about 7 hours ago
चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा
Top News

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

about 7 hours ago
उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद
Top News

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

about 7 hours ago
‘नि:शुल्क जलप्रदाय' के टैंकरों से कमर्शियल सप्लाई
Top News

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

about 7 hours ago
चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत
Top News

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

about 7 hours ago
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में
Top News

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

about 7 hours ago
3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू
Top News

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

about 8 hours ago
सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन
Top News

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

about 8 hours ago
जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी
Top News

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

about 8 hours ago
मनचलो सावधान
Top News

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

about 8 hours ago
12 साल की बच्ची की हत्या
Top News

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

about 8 hours ago
शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर
Top News

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

about 9 hours ago
ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
Top News

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

about 9 hours ago
लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी
Top News

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

about 9 hours ago
पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी
Top News

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

about 9 hours ago
कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

about 9 hours ago
पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया
Top News

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

about 9 hours ago
किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी
Indore

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!