समुद्र में मिसाइल हमला: पोर्ट से निकले जहाज पर अटैक; चार भारतीय नाविकों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कीव/नई दिल्ली।
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास रूसी क्रूज मिसाइल हमले में भारतीय क्रू सदस्यों वाला एक मालवाहक जहाज भी चपेट में आ गया। हमले में जहाज में भीषण आग लग गई, जिससे चार भारतीय नाविकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गया। भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया और हमले की कड़ी निंदा की।
ओडेसा पोर्ट से रवाना होते ही हुआ हमला
विदेश मंत्रालय के अनुसार, 19 जुलाई की शाम ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे एमवी गोल्डन लियो नामक मालवाहक जहाज पर रूसी क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। उस समय जहाज पर 17 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय शामिल थे। हमले में चार भारतीयों की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय नाविक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।
भारत ने जताया कड़ा विरोध
विदेश मंत्रालय ने मृतक नाविकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित भारतीयों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
भारत ने बयान जारी कर कहा कि व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना और निर्दोष नाविकों की जान खतरे में डालना बेहद निंदनीय है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
यूक्रेन का दावा- तीन क्रूज मिसाइलों से किया गया हमला
यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूस ने गिनी-बिसाउ के झंडे वाले मालवाहक जहाज एमवी गोल्डन लियो पर तीन क्रूज मिसाइलें दागीं, जिससे जहाज में भीषण आग लग गई। जहाज मक्का की ओर जा रहा था और उस पर भारतीय तथा सीरियाई नागरिक क्रू सदस्य के रूप में तैनात थे।
यूक्रेन के समुद्री बंदरगाह प्राधिकरण के मुताबिक, रातभर चले सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नौ क्रू सदस्यों और एक समुद्री पायलट की मौत की पुष्टि हुई, जबकि कई अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
मुंबई की कंपनी के स्वामित्व वाला जहाज
एलएसईजी के अनुसार, एमवी गोल्डन लियो का स्वामित्व मुंबई स्थित ओशन ग्रेस शिपिंग लिमिटेड के पास है। घटना के बाद कंपनी और भारतीय अधिकारी लगातार राहत एवं बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं।
रूस-यूक्रेन संघर्ष में बढ़ी हिंसा
यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र के गवर्नर के अनुसार, जुलाई महीने में रूसी हमलों में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमले और यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर रूसी हमलों के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष और तेज हो गया है।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!