फर्जी जॉब कंसल्टेंसी का खुलासा: नौकरी के नाम पर ठगी; 313 छात्रों की मूल मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं को रोजगार का सपना दिखाकर ठगी करने वाले एक बड़े फर्जीवाड़े का इंदौर पुलिस ने खुलासा किया है। विजयनगर थाना पुलिस ने अल्फ़ा कंसल्टेंसी के संचालक मयंक सराफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 313 छात्रों की मूल मार्कशीट बरामद हुई हैं, जिन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर जमा कराया गया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑर्बिट मॉल स्थित अल्फ़ा कंसल्टेंसी नाम से कार्यालय संचालित करता था। यहां वह युवाओं को आकर्षक नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनकी मूल शैक्षणिक मार्कशीट और अन्य दस्तावेज अपने पास रख लेता था। बाद में नौकरी न मिलने पर दस्तावेज लौटाने के बदले छात्रों से मोटी रकम की मांग की जाती थी।
नौकरी का झांसा देकर करता था वसूली
जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले बेरोजगार युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी दिलाने का भरोसा देता था। इस प्रक्रिया के नाम पर वह उनकी ओरिजिनल मार्कशीट जमा करवा लेता था। जब छात्र अपने दस्तावेज वापस मांगते, तो उनसे अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे वसूले जाते थे।
313 छात्रों के दस्तावेज बरामद
पुलिस ने आरोपी के कार्यालय पर कार्रवाई करते हुए 313 छात्रों की मूल मार्कशीट बरामद की हैं। पुलिस अब दस्तावेजों के आधार पर पीड़ित छात्रों से संपर्क कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े का नेटवर्क कितने समय से संचालित हो रहा था और कितने लोग इसकी चपेट में आए।
पुलिस कर रही विस्तृत जांच
विजयनगर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस इस बात पर भी है कि आरोपी ने छात्रों से कितनी राशि वसूली, क्या इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं और कहीं दूसरे शहरों में भी इसी तरह का नेटवर्क तो नहीं चलाया जा रहा था।
पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी संस्था को बिना सत्यापन अपने मूल दस्तावेज न सौंपें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!