गिरफ्तारी वारंट के बाद कोर्ट पहुंचे जीतू पटवारी: सरेंडर करते ही 25 हजार के मुचलके पर मिली जमानत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को ग्वालियर की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया। यह मामला 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए उस बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी पर भाजपा से कथित सांठगांठ और लेनदेन के आरोप लगाए थे। कोर्ट ने उन्हें 25 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।
विशेष न्यायाधीश सक्षम नारूला की अदालत में सरेंडर के बाद कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने 25 हजार रुपये का मुचलका भरा। इसके बाद अदालत ने पटवारी की जमानत मंजूर करते हुए रिहाई के आदेश जारी कर दिए।
गिरफ्तारी वारंट के बाद पहुंचे अदालत
इस मामले में अदालत ने पहले जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी भी जताई थी। अदालत ने टिप्पणी की थी कि जब जीतू पटवारी सार्वजनिक कार्यक्रमों और मीडिया में लगातार दिखाई दे रहे हैं, तो पुलिस उन्हें तलाशने में असफल कैसे रही।
चुनावी सभा में लगाया था आरोप
जानकारी के अनुसार, यह मामला 27 अप्रैल 2024 का है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जीतू पटवारी भिंड जिले के ऊमरी कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने भिंड-दतिया लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी पर भाजपा से कथित सांठगांठ और लेनदेन का आरोप लगाया था। इसी बयान को लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हुई थी।
आगे भी जारी रहेगी सुनवाई
अदालत से जमानत मिलने के बाद फिलहाल जीतू पटवारी को राहत मिल गई है। हालांकि, मामले की सुनवाई अदालत में आगे भी जारी रहेगी और आगामी तारीख पर दोनों पक्ष अपना पक्ष रखेंगे।
संबंधित समाचार

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!