इस राज्य में टनल हादसा: लैंडस्लाइड से 27 मजदूर सुरंग में फंसे; गैस रिसाव ने बढ़ाई रेस्क्यू की चुनौती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिक्किम।
सिक्किम के नामची जिले में सोमवार को निर्माणाधीन सुरंग पर हुए लैंडस्लाइड के बाद बड़ा हादसा हो गया। मलबा गिरने से सुरंग का प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद हो गया, जिससे अंदर काम कर रहे करीब 27 मजदूर फंस गए। सुरंग में गैस रिसाव की आशंका के कारण राहत एवं बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। रेस्क्यू के दौरान कुछ बचावकर्मियों की तबीयत बिगड़ने और बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई है।
लैंडस्लाइड से बंद हुई सुरंग, अंदर फंसे मजदूर
घटना नामची जिले के मामरिंग क्षेत्र में निर्माणाधीन समरदुंग टनल में हुई, जहां तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक पाॅवर प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक हुए भूस्खलन से सुरंग का एंट्री गेट मलबे से बंद हो गया और अंदर मौजूद मजदूर बाहर नहीं निकल सके। कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि फिलहाल 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है, हालांकि अंतिम संख्या में बदलाव संभव है।
गैस रिसाव से रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल
अधिकारियों के अनुसार सुरंग के भीतर मीथेन गैस, सीमित जगह और रोशनी की कमी के कारण बचाव अभियान काफी कठिन हो गया है। गैस की मौजूदगी के चलते अंदर जाने वाले कई बचावकर्मियों को चक्कर आए, जबकि कुछ बेहोश भी हो गए, जिससे रेस्क्यू अभियान प्रभावित हुआ।
एनडीआरएफ-एसडीआरएफ समेत कई एजेंसियां मौके पर
दोपहर करीब 3:40 बजे हादसे की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल से बुलाई गई विशेष रेस्क्यू टीम
रेस्क्यू अभियान को तेज करने के लिए पश्चिम बंगाल से गैस-रोधी उपकरणों से लैस विशेष बचाव दल भी बुलाया गया है। बचावकर्मी गैस मास्क पहनकर सुरंग के अंदर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी तैनात की गई है।
दो कंपनियों के मजदूर फंसे
प्रशासन के अनुसार, सुरंग में पटेल इंजीनियरिंग कंपनी के 21 और एनएचपीसी के 6 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। यह सुरंग तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक पाॅवर प्रोजेक्ट के तहत बनाई जा रही है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!